बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंगल पाण्डेय उपनगर, अज्ञेय नगर एवं तारामण्डल शाखा के विजयादशमी उत्सव का पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन दिनाँक 30 अक्टूबर शुक्रवार को भारतीय नगर माधो तालाब,से मुख्य मार्ग से 25 बंगला कॉलोनी, प्रियदर्शिनी नगर होते हुए अज्ञेय नगर पार्क में सम्पन्न हुआ l जिसमें क्रान्ति नगर व विद्या नगर शाखा के भी स्वयंसेवक सम्मिलित हुये l कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक गणेश साहू का पाथेय प्राप्त हुआ| मुख्य अतिथि महेन्द्र जैन प्रदेश अध्यक्ष वन्देमातरम् मित्र मण्डल थे मंच पर मंगल पांडे उप नगर के संघ चालक उदय बहादुर सिंह भी आसीन थे।
मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र हित के साथ धर्म रक्षा अति महत्वपूर्ण है! जहाँ धर्म से पृथक होना पतन का कारण है |मन्दिरों में, धार्मिक कथा, पूजा, अध्यात्मिक कार्यक्रम हो वहाँ “धर्म की जय हो” शब्द उच्चारण होता ही है, का आशय केवल धर्म का आचरण सर्वोपरि है|
अत: “धर्मो रक्षति रक्षित:” धर्म की रक्षा यदि होगी तभी हम सुरक्षित रह सकेंगे |
संचालन कार्यवाह अशोक तिवारी ने किया l पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक संघ गण वेश में कदम से कदम मिलाते हुए पूर्ण अनुशासन बद्ध घोष की ध्वनि के साथ चल रहे थे।अनेक स्थानों पर मातृ शक्ति ने पुष्प वृष्टि कर संचलन का स्वागत किया। संचलन पश्चात सभा में गणमान्य नागरिक सहित मातृ शक्ति की भी उपस्थिति रही l कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद ध्रुव कोरी ,बाल गोविन्द अग्रवाल, विजय चावडा,जय सिंह चन्देल,प्रफुल्ल मिश्रा संजय गुप्ता, अमित पाण्डेय, प्रकाश शर्मा, विनोद गुप्ता, मुकेश जैन अमित खंडेलवाल व अन्य स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका रही l


