
एलाइंस एयर अब सभी मंजूरी लेकर यह उड़ान शीघ्र ही पुनः प्रारंभ करेगी
समिति ने अरुण साव समेत जनप्रतिनिधियों का आभार माना
बिलासपुर 30 अक्टूबर विंटर शेड्यूल में डेढ़ महीने बंदवरहने के बाद जनता की मांग पर चालू हुई बिलासपुर कोलकाता उड़ान की एक फेरे के बाद की बंद हो जाने के फैसले को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने वापस ले लिया है और एलाइंस एयर को इस उड़ान को चलाते रहने के निर्देश दे दिए हैं। समिति ने कल ही इस मसले पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल से चर्चा कर मामले में दखल देने की मांग की थी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए। आज ही छत्तीसगढ़ राज्य के संचालक विमानन के द्वारा एलाइंस एयर को बिलासपुर कोलकाता उड़ान पहले की तरह सप्ताह में दो दिन चलते रहने के निर्देश ईमेल के माध्यम से भेज दिए गए है।
अब एलाइंस एयर इस उड़ान को फिर से प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां डीजीसीए और कोलकाता एयरपोर्ट से लेकर यह उड़ान प्रारंभ करेगी। गौरतलब है कि राज्य शासन के इस उड़ान को बंद करने के निर्देश पर पूर्व में ली गई सभी अनुमतियां एलाइंस एयर ने सरेंडर कर दी थी। एयरलाइन का कहना है कि वह यह अनुमतियां शीघ्र लेकर जल्दी से जल्दी यह उड़ान प्रारंभ करेंगे।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस फैसले के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत वरिष्ठ विधायकों का आभार व्यक्त किया है जिनके द्वारा समय पर दखल देने से बिलासपुर के नागरिकों को मिल रही सुविधा बरकरार रही। समिति ने कहा कि बिलासपुर वस्तुतः दक्षिण भारत के हैदराबाद और पश्चिम भारत के मुंबई के लिए उड़ान की वह जो रहा है ऐसे में उत्तर भारत के दिल्ली और पूर्व भारत के कोलकाता के लिए चलने वाली उड़ानों को डिस्टर्ब करना बिलासपुर संभाग के साथ अन्याय होता।
एलाइंस एयर की बिलासपुर कोलकाता फ्लाइट रविवार से दोबारा उड़ेगी
एलाइंस एयर ने आगामी सभी दिनों की बुकिंग रद्द करके पैसे वापस कर दिए थे अब यात्रियों को नए सिरे से बुकिंग करनी पड़ेगी।
इतने कम समय में कितने यात्री बुक होते हैं यह देखने की बात है परंतु जब तक बिलासपुर एयरपोर्ट पर विश्वसनीयता के साथ लगातार सतत सेवा एक ही समय पर नहीं दी जाएगी तब तक यह संकट बना रहेगा।


