अग्रज नाट्य दल, बिलासपुर द्वारा  45 दिवसीय अभिनय एवं बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर की प्रतिष्ठित रंगसंस्था अग्रज नाट्य दल, बिलासपुर द्वारा इस वर्ष भी रंगमंच और अभिनय कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “अभिनय एवं नाट्य कार्यशाला” तथा “बाल नाट्य कार्यशाला आयोजित की जा रही है। संस्था द्वारा बच्चों और सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण सत्र तैयार किए गए हैं, ताकि हर वर्ग की प्रतिभाओं को मंच और सही मार्गदर्शन मिल सकेसभी आयु वर्ग (16 वर्ष एवं उससे अधिक) के प्रतिभागियों के लिए आयोजित 45 दिवसीय अभिनय एवं नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ 10 मई 2026 से होगा। इस कार्यशाला में अभिनय, संवाद अदायगी, मंच संचालन, शारीरिक अभिव्यक्ति, आवाज़ के उतार-चढ़ाव, भावाभिनय तथा रंगमंचीय अनुशासन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस सत्र के प्रशिक्षक वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील चिपड़े होंगे।

बिलासपुर प्रेस क्लब में उक्त जानकारी देते हुए  वरिष्ठ रंग कर्मी सुनील चिपड़े, चम्पा भट्टाचार्य और  गरिमा भांगे ने बताया कि बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई बाल नाट्य कार्यशाला का आयोजन 15 मई 2026 से किया जाएगा। यह कार्यशाला 8 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए होगी, जिसमें बच्चों को खेल-खेल में अभिनय, अभिव्यक्ति, कहानी प्रस्तुति, मंच व्यवहार और भांगे द्वारा दिया जाएगा। रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से थिएटर की प्रारंभिक समझ विकसित कराई जाएगी। इस कार्यशाला का प्रशिक्षण रंगकर्मी गरिमा भांगे द्वारा दिया जाएगा।

दोनों कार्यशालाओं का आयोजन शासकीय स्कूल (SAGES), तिलक नगर, देवकीनंदन चौक के पास, बिलासपुर में किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य नई पीढ़ी को रंगमंच से जोड़ना, उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करना और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है।

अग्रज नाट्य दल का परिचय

अग्रज नाट्य दल, बिलासपुर पिछले कई वर्षों से रंगमंच, लोकसंस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नाटकों के माध्यम से सक्रिय सास्कृतिक भूमिका निभा रहा है। संस्था ने अनेक प्रभावशाली प्रस्तुतियों के जरिए शहर एवं प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। अग्रज नाट्य दल लगातार युवाओं, बच्चों और नए कलाकारों को प्रशिक्षण एवं मंच उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि रंगमंच के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता, जागरूकता और रचनात्मक सोच विकसित करना है।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण होंगे सुप्रसिद्ध अभिनेता रघुवीर यादव

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यशाला का समापन “योगेश स्मृति नाट्य महोत्सव’ के रूप में किया जाएगा। इस बार आयोजित चार दिवसीय महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध अभिनेता, रंगकर्मी एवं लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़े कलाकार रघुवीर यादव होंगे। भारतीय रंगमंच, सिनेमा और टेलीविजन में अपनी विशिष्ट अभिनय शैली के लिए पहचाने जाने वाले रघुवीर यादव महोत्सव में अपनी विशेष नाट्य प्रस्तुति भी देंगे, जो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी।

रघुवीर यादव का रंगमंच से गहरा जुड़ाव रहा है और उनकी प्रस्तुतियाँ हमेशा दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही हैं। ऐसे में बिलासपुर के रंगप्रेमियों और युवा कलाकारों को उन्हें मंच पर प्रत्यक्ष देखने और उनके अभिनय को करीब से अनुभव करने का दुर्लभअवसर मिलेगा। संस्था का मानना है कि उनकी उपस्थिति युवा रंगकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी तथा शहर के सांस्कृतिक वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

गणेश स्मृति सम्मान

महोत्सव के दौरान “योगेश स्मृति सम्मान” भी प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान ऐसे शिक्षक को समर्पित होगा जो शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक, प्रेरणादायी और नवाचारपूर्ण कार्य कर रहे हों तथा थिएटर या अन्य कलात्मक माध्यमों के जरिए विद्यार्थियों और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हों।

“अभिव्यक्ति अनुभव परिवर्तन” की भावना के साथ आयोजित यह कार्यशाला एवं महोत्सव बिलासपुर के सांस्कृतिक परिवेश को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News