केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में रखे शहरी विकास के महत्वपूर्ण सुझाव

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने नगरीय निकाय समीक्षा बैठक में बिलासपुर सहित शहरी विकास कार्यों पर दिया जोर*

बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद  तोखन साहू ने रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  ने की।

बैठक के दौरान श्री तोखन साहू ने बिलासपुर नगर निगम सहित आसपास के शहरी क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए मूलभूत अधोसंरचना, नागरिक सुविधाओं, आवास, जलापूर्ति, स्वच्छता एवं शहरी परिवहन से जुड़े प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य सरकार के साथ बेहतर समन्वय से ही शहरों का समग्र एवं सतत विकास संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनहित सर्वोपरि रखा जाए।

बैठक में  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  ने भी नगरीय विकास से जुड़े कार्यों को गति देने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बिलासपुर सहित प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतिथि सहायक प्राध्यापक नकुल प्रसाद टैंगवार को डॉक्टरेट की उपाधि मिली

Tue Jan 6 , 2026
बिलासपुर। नकुल प्रसाद टेंगवार अतिथि सहायक प्राध्यापक हिंदी ,नवीन शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर को नरेंद्र कोहली के रामकथा पर आधारित उपन्यासों में मानवीय संवेदनाओं का अनुशीलन विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की उपाधि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ से 05.जनवरी 2026को प्रदान की गई है। श्री टेंगवार ने अपने शोध […]

You May Like

Breaking News