अग्रवाल सभा ने भारतीय नगर श्मशान गृह को गोद लेने का प्रस्ताव पारित किया, नव नियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिए गए अहम निर्णय

 

बिलासपुर।अग्रवाल सभा बिलासपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष शिव अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रथम बैठक रविवार को अग्रसेन भवन जूनी लाइन में आयोजित की गई।कार्यकारिणी बैठक में सर्वप्रथम महाराजा श्री श्री 1008 अग्रसेन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण पूजन उपरांत पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल रामू वर्तमान अध्यक्ष शिव अग्रवाल एवं पूर्व सचिव विनोद मित्तल ने वर्तमान सचिव सुनील सोथालिया कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी को मंच पर आमंत्रित कर अग्रवाल सभा वर्ष 2025 से 27 के संचालन हेतु कार्यभार सौपा, कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने समस्त मार्गदर्शक वरिष्ठ जनों युवा साथी एवं महिला समिति से आगामी वर्षों में बिलासपुर अग्रवाल समाज सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ नगर के हित में सोशल एक्टिविटी एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रवाल समाज अग्रणी भूमिका में खड़ा रहे, इस हेतु आप सभी सामाजिक बंधुओं से संगठित एकता के साथ मिलकर कार्य करने आग्रह किया।

अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने वर्ष 2025 _27 के लिए अपनी नवीन कार्यकारिणी में आठ संरक्षक, 15 मार्गदर्शक मंडल, 19 विशेष सलाहकार ,एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, तीन सह सचिव, दो उपकोषाध्यक्ष ,48 कार्यकारिणी सदस्य, सहित जयंती समारोह अध्यक्ष ,एवं विभिन्न उप समिति अध्यक्ष और सदस्य के रूप में संविधान संशोधन समिति, वैवाहिक रिश्ते एवं विवाद समिति, जयंती समारोह परिचय बैठक समिति, वृक्षारोपण हरियाली समिति, स्वास्थ्य सेवा समिति ,धार्मिक आयोजन समिति, पत्राचार पत्रिका समिति, स्थाई प्रोजेक्ट समिति, सदस्यता समिति, अग्रोहा भवन समिति, अग्रसेन शिक्षण समिति, अग्रवाल महिला समिति ,अग्रवाल नव युवक समिति ,सहित प्रचार प्रसार मीडिया प्रभारी समिति के नाम घोषित किए गए।

कार्यकारिणी बैठक में अग्रवाल सभा के सभी समितियां ने गत वर्ष आय व्यय का लेखा-जोखा वर्तमान अध्यक्ष को सौंपा उसके उपरांत सुझाव विषय पर प्रोजेक्ट रूप में अग्रवाल समाज के तत्वाधान में विशेष तौर पर मानव सेवा ही उद्देश्य से संकल्पित ,,भारतीय नगर शमशान गृह ,,को जिला प्रशासन के द्वारा विधिवत रूप से पत्राचार कर व्यवस्थित संचालित एवं रखरखाव हेतु आगामी दिवस नगर विधायक श्रीमान अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त से मिलकर शमशान गृह को गोद लेकर उसका पूरा रखरखाव संचालन संधारण का प्रस्ताव लाया गया, उक्त सेवा कार्य को अग्र बंधु करेंगे।

वर्षा ऋतु बरसात के मौसम में सार्वजनिक एवं निजी स्थान पर ,वृहद पौधारोपण, करते हुए उसका स्वयं रखरखाव भी करना साथ ही भविष्य की परिकल्पना को देखते हुए ,जल है तो कल है, इसी उद्देश्य से ,वाटर हार्वेस्टिंग, हेतु सामाजिक स्तर पर अभियान चलाकर सभी को जागृत एवं प्रेरित करने अग्रवाल समाज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा।

वर्तमान वर्ष अग्रसेन जयंती 22 सितंबर को विभिन्न सामाजिक आयोजन खेलकूद प्रतियोगिता एवं जयंती समारोह शोभायात्रा के साथ मनाने सभी समिति उप समिति आगामी जयंती की तैयारी के लिए सभा अध्यक्ष ने सभी को निवेदन किया।

  कार्यकारिणी बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सचिव सुनील सोंथलीया, कोषाध्यक्ष ओम मोदी, रामावतार अग्रवाल ,विनोद मित्तल ,मंगतराम अग्रवाल, मोती सुल्तानिया, जगदीश केडिया ,अशोक अग्रवाल, परसराम निशानियां, हरीश केडिया, भोलाराम मित्तल, किशन बुधिया ,बृजमोहन अग्रवाल ,बजरंग लोहिया आरके अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण टिबढेवाल, प्रमोद खेड़िया, राजेंद्र सिंघानिया, पवन अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, राजेंद्र खेड़िया, प्रकाश चौधरी, चतुर्भुज अग्रवाल, नरेश लिखमानिया नरेश सुल्तानिया, हरीश शाह, संतोष सिंघानिया, सुनील सुल्तानिया, महेश गुप्ता ,सुरेश गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल ,सुशील अग्रवाल, हरि बुधिया, अजय जाजोदिया, उमेश मुरारका , मनीष अग्रवाल, विजय गुप्ता ,राजकुमार केडिया, जुगल अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, राजू सुल्तानिया ,आनंद अग्रवाल, राजुल जाजोदिया, अनिल अग्रवाल ,मुकेश महलवाला, संजय अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल, सजन अग्रवाल ,नितिन बेरीवाल, दीपक मोदी, अक्षय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल ,बिहार जालान, प्रेम प्रकाश लाठ, ललित बजाज, ओम प्रकाश अग्रवाल ,अजय अग्रवाल ,अरविंद गोयल, सुरेश तायल ,नरेश सुल्तानिया, हेमंत मोदी, गणेश अग्रवाल ,संदीप नोपानी ,राजकुमार अग्रवाल, पवन नालोटिया ,बृजेश अग्रवाल हनुमान अग्रवाल ,प्रकाश सोंथलीया ,विवेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ,रवि जालान,अश्विन जाजोदिया, नित्यानंद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ,जय प्रकाश मित्तल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, कमल बजाज ,सतीश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल ,ललित नूनीवाल, चंदन अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, विकास मित्तल, नवीन जाजोदिया, अमेश बुधिया, अभिषेक सोंथलीया ,चंचल अग्रवाल ,जुगल पालीवाल, अमित लोहिया, महेश बागड़िया, राजेश बिंदल ,राजेश गोयल, राकेश गोयल ,अमित चौधरी, आलोक चौधरी, संजय छापरिया, सुनील तुलसियान,शिव बुधिया, श्रीमती रंजना अग्रवाल, श्रीमती सीमा गर्ग, श्रीमती सीमा चौधरी,सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित हुए,

 बैठक का संचालन सचिव सुनील सोंथलीया ने किया । बैठक जानकारी मीडिया प्रभारी प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष अग्रवाल ने दी।

 

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 केवाईसी अपडेट के नाम पर 26 लाख की ठगी, तीन साइबर ठग गिरफ्तार,फर्जी सिम और बैंक खातों से कर रहे थे धोखाधड़ी, उड़ीसा से पकड़े गए अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य

Sun May 25 , 2025
बिलासपुर । साइबर ठगी से सतर्क रहने तमाम तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाने ,पुलिस द्वारा ऐसे ठगो से सावधान रहने की बार बार अपील के बाद भी शिक्षित लोग ठगो के शिकार बन रहे है जिसका मुख्य कारण लालच भी है ।सावधानी न बरती जाए तो मोबाइल पर आई एक […]

You May Like

Breaking News