अघरिया समाज के वार्षिक सम्मेलन में महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार के लिए और अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या ने शौचालय निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की 

बिलासपुर । रविवार को अखिल भारतीय अघरिया समाज के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत , अति विशिष्ट अतिथि चंद्रप्रकाश सुर्या प्रदेश महामंत्री (अ.जा) एवं जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि , विशिष्ट अतिथि दामोदर कांत सदस्य जिला पंचायत , अतिथि श्रीमती तारेश्वरी नायक सहसंयोजक केंद्रीय समिति रायगढ़ श्रीमती शशि पटेल सहसंयोजक केंद्रीय समिति रायगढ़ श्रीमती सीता पटेल सहसंयोजक केंद्रीय समिति रायगढ़ अध्यक्ष कुशल प्रसाद पटेल समस्त कार्यकारिणी अखिल भारतीय समाज बिलासपुर ग्रामीण एवं समस्त सदस्य केंद्रीय समिति समस्त परीक्षेत्रीय अध्यक्ष ग्राम प्रमुख संरक्षक सदस्य आदि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में होली मिलन, वार्षिक आय व्यय का विवरण ,प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, विवाह योग्य युवक युवती के संबंध में चर्चा किया गया।

चंद्र प्रकाश सुर्या द्वारा नवागांव में शौचालय निर्माण हेतु राशि देने की घोषणा की गई एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी द्वारा सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार हेतु राशि देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी भी उपस्थित रहे एवं समाज का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम में भाजपा सदस्य जागेंद्र कश्यप (जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि), श्यामलाल पटेल ( मंडल महामंत्री), भास्कर पटेल ( जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य), परदेसी जगत, विनोद शर्मा , रामपाल पटेल , हर्ष केडिया , हिरेंद्र पटेल ( युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जयरामनगर गतौरा मंडल) भी उपस्थित रहे।

समाज प्रमुख जनों में सतीराम पटेल (अखिल भारतीय अघरिया समाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष), परमेश्वर पटेल, बृजमोहन पटेल, तीरिथ पटेल, मुरलीधर पटेल, गोपीनाथ पटेल, रामप्रसाद पटेल, संजय पटेल, प्रतीक पटेल, एवं सभी सगा समाज के सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस द्वारा विधानसभा का घेराव कल, तैयारी को लेकर बिलासपुर में हुई महत्पूर्ण बैठक, फिर जिला कांग्रेस ने एलपीजी किल्लत पर सिलेंडर को दी नेहरू चौक में माला पहना कर श्रद्धांजलि

Sun Mar 15 , 2026
  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  दीपक बैज के निर्देशानुसार कल  17 मार्च सोमवार को रायपुर में विधानसभा का घेराव किया जायेगा। घेराव मनरेगा बचाओ, छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के द्वारा अफीम की खेती, बढ़ते नशाखोरी, गैस सिलेंडर की कमी एवम कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, बिजली के बढ़ते दाम, बढ़ते अपराध, […]

You May Like

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी