
*रेल परियोजना प्रदेश के विकास, बेहतर संपर्क एवं रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक कदम*
उसलापुर/तखतपुर/मुंगेली, 7 अगस्त, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान किए जाने के उपरांत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू के छत्तीसगढ़ आगमन पर उसलापुर, तखतपुर एवं मुंगेली सहित विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधि संस्थाओं के सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित कर श्री साहू का अभिनंदन किया। रिमझिम वर्षा के बावजूद कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का उत्साह पूरे कार्यक्रम के दौरान बना रहा। ढोल-ताशों, नगाड़ों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों एवं आतिशबाजी के बीच क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर नागरिकों ने स्नेह एवं सम्मान की अभिव्यक्ति करते हुए श्री साहू का उनके शरीर के वजन के बराबर मोतीचूर के लड्डुओं से तुलादान भी किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद से इस परियोजना को स्वीकृति दिलाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहा और यह निर्णय प्रदेश में बेहतर रेल संपर्क, व्यापार, उद्योग, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उन्होंने कहा कि यह रेल परियोजना केवल दो स्थानों को जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
श्री साहू ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की प्रगति का एक महत्वपूर्ण आधार बनेगी और लाखों नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Fri Aug 7 , 2026
बिलासपुर। कल्चरल मार्क्सवाद अध्ययन समूह, बिलासपुर द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में ‘कल्चरल मार्क्सवाद’ विषय पर एक विशेष ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र (अध्ययन रिपोर्ट) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित होगा।कार्यक्रम का […]