…
बस्तर जिले के कांगेर घाटी में स्थित विश्व विख्यात कुटुमसर गुफा के समीप एक नई गुफा ग्रीन गुफा की खोज की गई है। कांगेर घाटी राष्टीय उद्यान के निदेशक नवीन कुमार ने बताया कि ग्रीन गुफा को आगामी 1 जनवरी से पर्यटकों के लिए खोलने की योजना है। वन विभाग ने इसकी तकनीकी मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया है।ग्रीन गुफा की संरचना कुटुमसर गुफा से मिलती जुलती है, जिसकी छत जो 60 से 80 फीट उंची है, गुफा के भीतर स्टेलाईट चट्टानें मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीन गुफा में लाईकेन की मौजूदगी जो अन्य गुफाओं से अलग है, क्योंकि यहां प्राकृतिक रंग और बनावट अपने आप में एक अनोखा दृश्य है।
नवीन कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। एक नई खोज ने बस्तर की सुंदरता को बढ़ा दिया है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जो पहले से ही कुटुमसर और कैलाश गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है, वहां नई ग्रीन गुफा की खोज हुई है। यह गुफा, कुटुमसर गुफा से मात्र 10 किमी की दूर पर स्थित है और वन विभाग की टीम ने इसके रहस्यमयी गलियारों में 200 मीटर तक की यात्रा कर ली है। ग्रीन गुफा का नाम इसके अनोखे हरे रंग के कारण पड़ा है। गुफा के कई हिस्सों और स्टैलेक्टाइट्स पर लाइकेन की परत चढ़ी हुई है, जो इसे एक चमकदार हरा रंग प्रदान करती है। लाइकेन एक प्रकार का सहजीवी जीव है, जो पेड़ों की छाल, चट्टानों और अन्य सतहों पर पाया जाता है।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Mon Oct 27 , 2025
बिलासपुर । मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत सीपत के तेली धीवर मोहल्ले में जारी अखंड नवधा रामायण पाठ के चौथे दिवस पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या शामिल हुए। उन्होंने विधिवत भगवान श्रीराम की आरती […]