कल्चरल मार्क्सवाद अध्ययन समूह द्वारा शनिवार को ‘कल्चरल मार्क्सवाद’ विषय पर ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र का आयोजन

बिलासपुर। कल्चरल मार्क्सवाद अध्ययन समूह, बिलासपुर द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में ‘कल्चरल मार्क्सवाद’ विषय पर एक विशेष ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र (अध्ययन रिपोर्ट) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित होगा।कार्यक्रम का उद्देश्य कल्चरल मार्क्सवाद के विभिन्न पहलुओं की वर्तमान स्थिति को विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों, नीति-निर्माताओं, अधिवक्ताओं, मीडिया कर्मियों एवं कला जगत से जुड़े व्यक्तियों के साथ समझना तथा इस विषय पर सार्थक संवाद एवं विमर्श को बढ़ावा देना है।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में कल्चरल मार्क्सवाद के विभिन्न क्षेत्रों पर अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसमें शिक्षा, कला एवं मनोरंजन, शिक्षा एवं अनुसंधान, मीडिया एवं पत्रकारिता तथा राजनीति एवं सक्रियता जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में प्रश्नोत्तर एवं विषय-प्रवर्तन के साथ-साथ संवाद एवं विमर्श का आयोजन होगा, जिसमें उपस्थित प्रतिभागी अपने विचार एवं दृष्टिकोण साझा करेंगे।

इस अवसर पर  कैलाश चंद्र जी की विशेष उपस्थिति रहेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रांत के अन्य वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य भी प्राप्त होगा।

कल्चरल मार्क्सवाद अध्ययन समूह, बिलासपुर ने कहा कि वर्तमान समय में इस विषय पर व्यापक एवं तथ्यपरक चर्चा आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता से विषय के विभिन्न आयामों पर सार्थक विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैंगनी साड़ियों में सजा सावन उत्सव

Sat Aug 8 , 2026
बिलासपुर। भारतीय नगर की सखियों ने मनाया सावन महोत्सव, यादगार पल , सावन की हरियाली, अपनों का साथ और खुशियों से भरा माहौल—इन्हीं खूबसूरत एहसासों के साथ इस वर्ष सावन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। बैंगनी रंग की सुंदर-सुंदर साड़ियों में सजी सभी सखियों ने पूरे कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News