वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा ली गयी पाटन अनुविभाग की समीक्षा बैठक , लंबित अपराधो एवं चालानों का किया गया थानावार समीक्षा

 

 • *60/90 दिवस समयावधि के भीतर सभी प्रकरणों का निराकरण करना अनिवार्य*

 •*गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को सतत चेक कर मांनिटरिंग करने हेतु दिया गया निर्देश*

•*पुलिस अधि./कर्म. को स्वास्थ्य रहने हेतु नियमित रूप से योग व व्यायाम करने का संदेश*

*सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग करने दिए निर्देश*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा आज पाटन अनुविभाग के थाना प्रभारियों एवं विवेचकों का लंबित अपराध तथा चालान के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक थाना उतई परिसर में लिया गया। समीक्षा दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक थाना प्रभारियों एवं विवेचको से रूबरू होकर उनके पास विवेचना/निराकरण हेतु लंबित रखे अपराधो/चालानों की केस डायरियो का अवलोकन किया गया। प्रकरणों का 60/90 दिवस समयावधि के भीतर निराकरण किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

 प्रकरण के निराकरण में यदि आरोपी के धरपकड़ हेतु दीगर राज्य पुलिस टीम भेजने की आवश्यकता होने पर नियमानुसार कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया।

 इसी क्रम में प्रत्येक थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश/गुण्डा बदमाश/गैंग हिस्ट्रीशीटरो को थाना स्तर/बीट प्रभारी स्तर/सब बीट प्रभारी के द्वारा सतत् रूप से उनकी जाँच कर उनके चाल चलन गुजर बसर एवं आय के स्त्रोतो के बारे में जानकारी एकत्र करने तथा यदि बदमाश जेल में निरूद्ध हो तो जेल जाकर उस पर मॉनिटरिंग करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

  रिपोर्टकर्ता/फरियादी के थाना में आने पर उसकी सुनवाई कर समस्या अनुरूप निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। पाटन क्षेत्र की सड़को पर गाय मवेशी के बैठे होने से सड़क दुर्घटना मे चोट से बचाव हेतु दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का धारण करने व चारपाहिया वाहन चालक सीट ब्लेट का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। वर्तमान समय में शारीरिक अस्वस्थता से बचाव हेतु नियमित रूप से सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को योगा एवं व्यायाम करने का स्वास्थ्य लाभ संदेश दिया गया।

समीक्षा बैठक में एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा, थाना प्रभारी उतई महेश ध्रुव, थाना प्रभारी अमलेश्वर बसंत बघेल, थाना प्रभारी पाटन अनिल साहू, थाना प्रभारी रानीतराई पुरुषोत्तम कुर्रे, थाना प्रभारी जामगांव फागू राम साहू सहित अन्य विवेचक गण उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर द्वारा पेंशनर्स एवं उनके परिवार हेतु 12अक्टूबर (रविवार) को जल संसाधन परिसर स्थित "प्रार्थना भवन" मे निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Thu Oct 9 , 2025
बिलासपुर। फ़ोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ जिला समिति बिलासपुर द्वारा पेंशनर्स एवं उनके परिवार हेतु *दिनांक 12/10/2025 (रविवार) को जल संसाधन परिसर स्थित “प्रार्थना भवन” बिलासपुर में सुबह 10.30 बजे से 2 बजे* तक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें :- 1. मेट्रो चिल्ड्रन […]

You May Like

Breaking News