पूर्वजों की पूजा के साथ कूर्मि परिवार दर्शन समारोह का हर घर न्यौता

बिलासपुर,सेमरताल – आज दिनांक 18 अक्टूबर को ग्राम सेमरताल में कूर्मि परिवार के प्रत्येक घर कुल देव एवं देवस्वरुप पूर्वजों की तस्वीर लेकर संगीत, कीर्तन गाते हुए झाँकी निकाली गई, जिसमें कूर्मि परिवार दर्शन समारोह के आयोजन प्रमुख इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, संयोजक यदुनंदन, अनिल वर्मा, संपादक मंडल के ओमप्रकाश वर्मा, रवीन्द्र नाथ गहवई, रघुनंदन गहवई, आयोजन सहयोगी मनीष कौशिक, दाऊराम गहवई, विरेन्द्र गहवई, अभिषेक गहवई, आदित्य नारायण वर्मा, शिवम कौशिक, जय कौशिक, चिरंजीव कौशिक, शुभम कौशिक, सुरेश कौशिक, विकास कौशिक, संतोष कौशिक, राकेश कौशिक, श्रेयांश गहवई, वेद गहवई सहित ग्राम सेमरताल के कीर्तन कलाकार पनाराम धीवर, सुनील धीवर, शिवकुमार साहू सहित बडी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। 

आज के आयोजन का प्रारंभ मनीष कौशिक व राकेश कौशिक के घर के आँगन में पूर्वजों की आरती के साथ हुआ।

इस अवसर पर आयोजन प्रमुख इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई ने समारोह के उद्देश्य बताते हुए सभी को आमंत्रण दिया।

इसके उपरांत सेमरताल में निवासरत सभी कूर्मि परिवारों के घर घर पूर्वजों के तस्वीर के साथ भ्रमण किया गया। सभी घरों में चौक रंगोली व आरती के साथ पूर्वजों की पूजा हुई। इस प्रकार कूर्मि परिवार ने आज कूर्मि परिवार दर्शन समारोह का आगाज कर दिया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News