रक्षित आरक्षी केंद्र बिलासपुर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ विजयादशमी शस्त्र पूजन समारोह

*बिलासपुर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी द्वारा पुलिस लाइन और थानों में शस्त्र पूजा किया गया

*विजय दशमी के अवसर जिला में सुरक्षा और शांति के लिए कमाना कर माँ दुर्गा की पूजा

प्रति वर्ष की भाँति पुलिस लाइन और जिला के सभी थानो में शस्त्र पूजा की गई*

बिलासपुर, 20अक्टूबर2026विजयादशमी के पावन अवसर पर रक्षित आरक्षी केंद्र, बिलासपुर में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। उप पुलिस महानिरीक्षक/एसएसपी श्री रजनेश सिंह धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शस्त्रों को आकर्षक ढंग से सुसज्जित कर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई तथा विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया।अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजय दशमी के अवसर पर जिला पर शांति और सुरक्षा की भाव बढ़ाने और भाईचारे, सौहार्द और एकता के साथ सुरक्षित बिलासपुर बनाने हेतु प्रतिबद्ध होते हुए देवी माँ से प्रार्थना किया गया। शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की पूजा कर सभी की सुरक्षा और शांति की कामना किया गया ।

पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों का विधिवत पूजन किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। परंपरा के अनुसार श्री रजनेश सिंह द्वारा कुम्हड़े (रखिया) की प्रतीकात्मक बलि अर्पित की गई। तत्पश्चात देवी-देवताओं के जयकारों के बीच श्री सिंह ने छत्तीसगढ़ पुलिस का जयघोष कर सभी में उत्साह एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।

शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री रजनेश सिंह ने इंसास राइफल से हवाई राउंड फायर किया। इसके पश्चात अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परंपरानुसार हवाई फायर किया। इसके उपरांत श्री रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पुलिस वाहनों का विधिवत पूजन किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने मीडिया के माध्यम से समस्त जिलेवासियों एवं पुलिस परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्री तिलेश्वर यादव, एसडीओपी (कोटा) श्रीमती नूपुर उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) श्री राजेश जोशी, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री शिवचरण सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) सुश्री अनीता प्रभा मिंज, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री सुदीप सरकार, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता, निरीक्षक श्री प्रदीप आर्य (थाना प्रभारी सरकंडा), निरीक्षक श्रीमती मानकुंवर सिदार (महिला थाना बिलासपुर) एवं निरीक्षक श्री किशोर केंवट (थाना प्रभारी सिविल लाइन) सहित रक्षित आरक्षी केंद्र सूबेदार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक, नव आरक्षक, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News