नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वय सिद्धांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री ने कहा:छात्रों द्वारा लिया गया एजुकेशन लोन पूरी तरह माफ किया जाए

नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

बिलासपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा देने जितने भी छात्रों ने एजुकेशन लोन लिया है वह सारे लोन माफ किया जाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे रहे यह शर्मनाक और दुखद है।

शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब स्थित राघवेंद्र राव सभा भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं से लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का विश्वास शिक्षा व्यवस्था से डगमगाया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर में नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है। परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उससे भी बड़ा सवाल इस पूरे मामले में केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में जवाबदेही तय करने में विफल रही है। भाजपा के किसी भी नेता ने छात्रों के पक्ष में सामने आकर बयान देने की हिम्मत नहीं दिखाई है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस पार्टी के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राजस्थान ,उप्र में पीड़ित छात्रों से मिलकर उनके साथ होने का भरोसा दिलाया है जिसका वीडियो पूरे प्रदेश में वायरल किया जा रहा है ताकि पीड़ित छात्रों को पूरे घटनाक्रम का तथा कांग्रेस पार्टी के रुख की जानकारी हो सके ।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष द्वय ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर,अर्पित केशरवानी ,विक्की यादव शान सिंह ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News