जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर. । कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती दी गई विनम्र श्रद्धांजलि:- आज 2 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सुबह 10:00 बजे गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया तत्पश्चात सुबह 10:30 बजे समस्त कांग्रेस जन द्वारा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा जी द्वारा बताया गया कि मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें दुनिया महात्मा गांधी और राष्ट्रपिता के नाम से जानती है, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रमुख नेता और मार्गदर्शक थे. उन्होंने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के बल पर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आंदोलन चलाए और देश को आज़ाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने उन्हें सबसे पहले ‘महात्मा’ की उपाधि दी थी. 

लाल बहादुर शास्त्री (2 अक्टूबर 1904 – 11 जनवरी 1966) भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे. वह अपनी सादगी, देशभक्ति, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश का कुशल नेतृत्व किया और “जय जवान, जय किसान” का अमर नारा दिया. उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया.

 उक्त कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे,राकेश शर्मा अभय नारायण राय हरीश तिवारी विनोद साहू जीतेन्द्र पांडे डॉ राहुल सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि साल 1893 में गांधी जी एक कानूनी केस के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका गए। वहाँ उन्होंने भारतीय और अश्वेत लोगों के साथ होने वाले नस्लीय भेदभाव (रंगभेद) का सामना किया। इसी अन्याय के खिलाफ उन्होंने पहली बार सत्याग्रह (सत्य के लिए आग्रह) का प्रयोग किया और वहां रह रहे भारतीयों के अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। 1915 में गांधी जी भारत वापस लौटे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होकर देश की आज़ादी की लड़ाई की कमान संभाली। उन्होंने आम जनता को एकजुट करने के लिए कई बड़े अहिंसक आंदोलन चलाए, जिसमे से चंपारण और खेड़ा सत्याग्रह ( 1917-1918 )

असहयोग आंदोलन (1920),

दांडी मार्च / नमक सत्याग्रह (1930), भारत छोड़ो आंदोलन (1942) प्रमुख रहे,

लगातार संघर्षों और आंदोलनों के बाद, आखिरकार 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। 

महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर शास्त्री जी 1920 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए. उन्होंने गांधी जी के असहयोग आंदोलन और नमक सत्याग्रह में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा. वह लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित ‘सर्वेंट्स ऑफ द पीपल सोसाइटी’ के अध्यक्ष भी रहे. 1947 में भारत की आजादी के बाद, वे उत्तर प्रदेश सरकार में पुलिस एवं परिवहन मंत्री बने. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुधार किए, इसके बाद वे केंद्र सरकार में रेल मंत्री और गृह मंत्री जैसे बड़े पदों पर रहे,

पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद, 9 जून 1964 को उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला. देश में अन्न संकट और युद्ध की दोहरी चुनौती से निपटने के लिए उन्होंने देश के जवानों और किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए यह प्रसिद्ध नारा दिया, उन्होंने देश को दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अमूल सहकारी समिति को बढ़ावा दिया और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की स्थापना कर श्वेत क्रांति की नींव रखी. साथ ही देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरित क्रांति को भी बढ़ावा दिया.

 उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा जी, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे जी, अभय नारायण राय राकेश शर्मा हरीश तिवारी विनोद साहू सुभाष ठाकुर जीतेन्द्र पाण्डेय माधव उत्तलवार शैलेंद्र जायसवाल सत्यम तिवारी सत्यम तिवारी हितेश देवांगन शंकर कश्यप प्रियंका यादव स्वर्ण शुक्ला सीमा घृतेश किरण तिवारी एंजेल चौकसे गौरव एरी डॉ राहुल सिंह करम गोरख जसबीर गुंबर राजेश शर्मा ईश्वर वैष्णव सुरेंद्र तिवारी दीपक राज अलवर राजकुमार बंजारे शारदा नगरकर बबली खान सुमित यादव कुंवर सिंह अनिल यादव दीपक कौशिक प्रदीप साहू हरीश राजपूत पिंटू वर्मा संतोष गर्ग प्रदीप साहू चित्ररेखा साहू संतोष अग्रवाल आशु शर्मा रवि श्रीवास्तव गणेश रजक लखन नामदेव नीलू कश्यप परदेसी राज देव कुमार वर्मा वसीम बक्स विनय रात्रि कमलेश लवरात्रे सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे!

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

Fri Oct 2 , 2026
  गांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत किया वृक्षारोपण बिलासपुर.। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News