*जिला कार्यालय बिलासपुर से जारी नहीं हुआ ऐसा कोई आदेश, जांच एवं कार्रवाई के निर्देश*
बिलासपुर, 16 नवंबर 2026/ जिला कार्यालय बिलासपुर के नाम से 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी प्रसारित पत्र फर्जी है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का कोई आदेश जिला कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी नहीं किया गया है।
श्री बनर्जी ने बताया कि उक्त फर्जी पत्र में पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 20 नवंबर को अवकाश घोषित किए जाने का उल्लेख है। जिला प्रशासन ने इस पत्र का खंडन करते हुए इसकी जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नागरिकों, शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से अपील की गई है कि इस फर्जी पत्र को आधिकारिक आदेश न मानें और इसके आधार पर भ्रमित न हों।


