बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन मंडल मस्तूरी में किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी के आदेशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल के कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के उपयोग, ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रणाली एवं संगठनात्मक कार्यों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मंडल प्रशिक्षण प्रभारी चंद्र प्रकाश सूर्या एवं प्रशांत यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशिक्षण सत्र का संचालन करते हुए कार्यकर्ताओं को विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर कुल 82 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही, जो कार्यकर्ता पहले से प्रशिक्षण ले चुके थे, उन्होंने अपने-अपने प्रमाण पत्र साझा करते हुए अन्य साथियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, विनोद सिंह ठाकुर, अजय सिंह, लोकेश्वर पटेल,विजय अंचल , पूर्व मंडल अध्यक्ष, कृष्ण कुमार उपाध्याय, पवन श्रीवास, धरम भार्गव, कामता राठौर, विजय सुमन, विकास साहू गोपाल साहू मनीष सिंह दुर्गेश देवांगन प्रकाश अवस्थी,सहित बड़ी संख्या में मंडल के प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना तथा संगठन की गतिविधियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Wed Jul 1 , 2026
200 करोड़ से बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को पीपीपी मॉडल पर देने का दस्तावेज कांग्रेस ने पेश किया जनता के पैसे से बने अस्पताल का निजीकरण स्वीकार नहीं, सरकार और विधायक जवाब दे – विजय केशरवानी बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने दस्तावेज पेश करते […]