
बिलासपुर।कोटा अटल श्रीवास्तव के मांग पर 4320 लाख के सड़क एवं पुल निर्माण कार्य बजट में शामिल किया गया है।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के मांग एवं अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बजट वर्ष 2025-26 में कोटा क्षेत्र के सड़क एवं पुल निर्माण हेतु 4320 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें रतनपुर से कोटा मार्ग लंबाई 25.00 कि.मी. का मजबूतीकरण कार्य राशि 400 लाख खुरदुर महुकांपा से बाकीघाट का निर्माण कार्य 4.00 कि.मी. 400 लाख इमलीपारा से नागचुआं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य 7.00 कि.मी. राशि 750 लाख कुरूवार से टेंगनमाड़ा पहुंच मार्ग 1.50 कि.मी. राशि 200 लाख कोटा बिल्लीबंध के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य 1.20 कि.मी. राशि 250 लाख कोटा में नवीन बायपास मार्ग का निर्माण लंबाई- 10.00 कि.मी. राशि 200 लाख रतनपुर बायपास ग्रीन फिल्ड मार्ग व्हाया लालपुर (घासीपुर) नवागांव खुटाघाट से एन.एच. 130 तक लंबाई 10.00 कि.मी. राशि 500 लाख रतनपुर शहरी क्षेत्र में 4 लेन का निर्माण लं. 6.50 कि.मी. राशि 500 लाख बेलगहना-कोंचरा-खोंगसरा मार्ग के कि.मी. 1/6 पर डोंगा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण राशि 490 लाख छतौना-पुडू-परसापानी मार्ग में जुनवानी नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहूंच मार्ग निर्माण राशि 350 लाख आमागोहन-बाबातालाब मार्ग में सड़गोड नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण राशि 280 लाख को बजट में शामिल किया गया है। क्षेत्र के विकास हेतु आवश्यक सड़क एवं पुल निर्माण कार्य को बजट में शामिल करने के लिए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया।
* पेंड्रा बायपास निर्माण एवं कोटा रतनपुर में स्टेडियम निर्माण की मांग *
विधानसभा सत्र के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने पेंड्रा बाईपास का निर्माण करने एवं कोटा रतनपुर नगर में स्टेडियम निर्माण करने विधानसभा में मांग किया। पेंड्रा बायपास का निर्माण नहीं होने से लोगों को होने वाले जान माल की हानि और सड़क जाम की समस्या से अवगत करवाते हुए पेंड्रा बायपास निर्माण का मांग किया। कोटा और रतनपुर में स्टेडियम निर्माण होने से खिलाड़ी छात्रों और नगर के लोगों को सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों हेतु सुविधा प्राप्त होगा।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176
Fri Mar 7 , 2025
: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। भारत में इसकी जड़ें स्वतंत्रता संग्राम और प्रारंभिक नारीवादी आंदोलनों से जुड़ी हैं, जिनका नेतृत्व सरोजिनी नायडू और कमलादेवी चट्टोपाध्याय जैसी महान विभूतियों ने किया था। स्वतंत्रता के बाद, संविधान ने महिलाओं को समान अधिकार प्रदान किए, […]