तीन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग ,पिता झुलसा,युवा बेटे की मौत एक बेटे को बचा लिया गया,एक करोड़ से अधिक का नुकसान

 

बिलासपुर। (CGN36) ।  बलौदा  के मुख्य मार्ग पर स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स में गुरुवार दोपहर लगी भीषण आग ने पूरे बलौदा नगर को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में दुकान संचालक रमेश देवांगन के 18 वर्षीय बड़े देवांगन दुकान अधिक कार इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर अधिक कइलेक्ट्रॉनिक सामान जलका मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बलौदा निवासी रमेश देवांगन पिता बद्री प्रसाद बाद योगमेश देवांगन मंजिला इलेक्ट्रॉनिक दुकान राजू इलेक्ट्रॉनिक्स नगर के मुख्य मार्ग पर संचालित है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते ही देखते ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में रखे टीवी, फिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, पंखे सहित अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आग की चपेट में आ गए।

आग लगने के समय रमेश देवांगन अपने परिवार सहित दुकान के ऊपर स्थित मकान में मौजूद थे। अचानक आग भड़कने से रमेश देवांगन बुरी तरह झुलस गए, जबकि उनके दोनों पुत्र दुकान में फंस गए। छोटे पुत्र को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बड़ा पुत्र राम अंदर ही फंस गया। कड़ी लगभग एक घंटे के रेस्क्यू मशक्कत और लग शव जली अवस्था में देवांगन बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा, नायब तहसीलदार भागीरथी कश्यप, एसडीओपी प्रदीप सौरी, एसडीएम सुमित बघेल एवं तहसीलदार अमरनाथ श्याम मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का नेतृत्व किया। आग की भयावहता को देखते हुए एनटीपीसी सीपत, केएसके अकलतरा और मड़वा प्लांट से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगाई गई। जेसीबी की मदद से भवन के हिस्से तोड़े गए, तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की दमकल व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि नगर में पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध होते, तो नुकसान को कम किया जा सकता था। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, हालांकि प्रारंभिक शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ‘ही विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह और पूर्व विधायक चुत्रीलाल साहू मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस हादसे से पूरे नगर में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और नगर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोदी सरकार के 50.65 लाख करोड़ का बजट हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया बजट है

Tue Feb 10 , 2026
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा ने  केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने पत्रकारों से किया अनुरोध बिलासपुर। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा ने  केंद्रीय बजट पेश किए जाने के एक पखवाड़े बाद बिलासपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पक्ष में […]

You May Like

Breaking News