
, कलेक्टोरेट में कांग्रेस का हंगामा
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों व बेलतरा के मतदाताओं ने कलेक्टर से की शिकायत
बिलासपुर। एसआइआर का काम चल रहा है, इस बीच बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के एक वार्ड में निवासरत अल्पसंख्यक समुदाय के 117 मतदाताओं के नाम को विलोपित कराने फार्म सात भरकर जमा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अचरज की बात ये कि 117 लोगों के नाम को मतदाता सूची से विलोपित कराने के लिए एक व्यक्ति ने बीएलओ को फार्म सौंपा था। बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व बेलतरा विधानसभा के प्रत्याशी विजय केशरवानी को मिली। मतदाताओं और कांग्रेसजनों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल से शिकायत की व पूरे मामले की जांच कराने कहा। कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी ने फार्म सात का किए जा रहे दुरुपयोग और सुनियोजित षड़यंत्र की गंभीरता से जांच कराने की मांग कलेक्टर से की है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक व्यक्ति द्वारा 117 लोगों का फार्म सात भरकर बीएलओ को जमा करा देता है, बीएलओ किस आधार पर फार्म कर लेता है इस बात की जांच होनी चाहिए। जिसने बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम कटाने के लिए फार्म सात भरकर जमा किया है उसकी मंशा क्या है और किसके इशारे पर यह सब किया है। विजय ने सत्ताधारी दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की मंशा साफ है, कांग्रेस मानसिकता वाले मतदाताओं, अल्पसंख्यक,एससी व एसटी मतदाताओं के नाम को एसआईआर के नाम पर विलोपित कराना चाहती है। गुपचुप तरीके से इस काम को या इस षड़यंत्र को अंजाम दे रहे हैं। बीएलओ इस काम में भाजपा के कार्यकर्ता व नेताओं की मदद करते भी नजर आ रहे हैं। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के इन मतदाताओं के नाम को विलोपित करने की साजिश के पीछे की मंशा की जांच होनी चाहिए। आखिर यह सब किसके इशारे पर किया जा रहा है।
0 जिनके नाम से फार्म सात भरे,सभी जिंदा व वर्षों से उसी जगह पर निवास कर रहे
विजय केशरवानी ने कहा, जिन 117 लोगों के नाम को मतदाता सूची से विलोपित कराने के लिए फार्म सात भरकर बीएलओ को जमा किया गया है, सभी जिंदा हैं, और उसी पते पर वर्षों से निवास कर रहे हैं। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में भी नाम दर्ज है। इससे साफ है कि सभी मतदाता ना तो बाहर गए हैं और ना ही बाहरी हैं।
0 भाजपा के इशारे पर काम कर रहे बीएलओ
विजय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, बेलतरा विधानसभा से लेकर पूरे जिले से शिकायतें मिल रही है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस मतदाता, अल्पसंख्यक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम कटवाने के लिए फार्म 7 भरा जा रहा है, जहां बीएलओ लेने से इंकार कर रहे है उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है, बीएलओ को बोला जा रहा है कि ये फार्म ऊपर से आया है नहीं, लेने पर कार्यवाही की जाएगी। जिससे बीएलओ दबाव में काम कर रहे है।
0 इन मतदाताओं के नाम विलोपित कराने भर दिया फार्म सात
वार्ड नंबर 55-56, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 191 में 10 मतदाता . बूथ क्रमांक 192 में15 मतदाता एवं बूथ नम्बर 193 में 92 मतदाताओं को चिन्हांकित किया गया और उन मतदाताओं का भौतिक सत्यापन बीएलओ द्वारा किया गया है, वे लोग आज भी वही निवासरत है।
0 विजय ने उठाए गंभीर सवाल
0 विजय ने सवाल उठाते हुए कहा, पूर्व में एसआईआर में बीएलओ ने भौतिक सत्यापन के आधार पर फार्म भरे हैं फिर फार्म 7 भरने के क्या कारण है ? ऐसा लगता है एसआईआर अपने उद्देश्य से भटक गया है और केवल कांग्रेस के चिन्हित मतदाता, कार्यकर्ता और अल्पसंख्यकों के नाम काटने के लिये एसआईआर लाया गया है।
0 पूर्व में प्रकाशित मतदाता सूची में नाम है और सभी डाक्यूमेंट्स सही पाए गए है फिर भी फार्म 7 भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमा कराया जा रहा है।
कलेक्टर से मिलने वालो में प्रमुख रूप से पूर्ब ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह हितेश देवांगन , शीतल दस महंत विनोद शाहू गुलनाज बाबा ख़ान ,पीपार्षद सुनील सोनकर मोहन श्रीवास रूप नारायण बच्छ मनीष घढ़ेवाल नीरज सोनी मनीष सेंगर संत गढ़ेवाल संतोष राज सत्नरायण मरकाम ध्रव शाहू अशोक तिवारी बबली ख़ान सुखसागर कुर्रे शानू ख़ान , राम प्रशाद ध्रुव .कमल कश्यप पूनाराम कश्यम आशीष यादव किशोर अहीरवार दीपक मौर्य अनिल केवरा आदि थे।

