उषा की पहली किरण के साथ अरपा में उतरी आस्था ,36 घंटे के तप का हुआ पारण, छठ घाट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब.

00 ब्रह्ममुहूर्त से घाटों पर जुटे व्रती, उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

00 आतिशबाजी से गूंजा अरपा तट, दूध की व्यवस्था ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की सुविधा

बिलासपुर। रात का सन्नाटा टूटने से पहले ही अरपा तट पर आस्था की आहट सुनाई देने लगी थी। कोई सिर पर दउरा संभाले घाट की ओर बढ़ रहा था तो कोई हाथों में पूजन सामग्री से सजा सूप लिए छठी मैया के गीत गुनगुना रहा था। ब्रह्ममुहूर्त से पहले ही तोरवा छठ घाट व्रतियों और श्रद्धालुओं से भर गया। उषा की पहली किरण के साथ अरपा के जल में खड़े होकर व्रतियों ने उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला तप की पूर्णाहुति हुई और चार दिवसीय छठ महापर्व श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया।

सोमवार की सुबह छठ महापर्व के अंतिम अनुष्ठान को लेकर तोरवा छठ घाट पर विशेष उत्साह रहा। कई व्रती देर रात से ही घाट पहुंचने लगे थे, जबकि ब्रह्ममुहूर्त होते-होते श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। अरपा नदी में विधिवत स्नान और पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने बांस के सूप और दउरा में सजे फल, नारियल, गन्ना, ठेकुआ तथा अन्य प्रसाद के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

भोर में घाट पर जमकर आतिशबाजी हुई। आसमान में रोशनी की लकीरों और छठी मैया के जयकारों ने वातावरण को उत्सवी बना दिया। व्रतियों की सुविधा के लिए छठ पूजा समिति की ओर से दूध की व्यवस्था भी की गई थी। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इस अवसर पर 

इस अवसर पर उदयभान भगवान सूर्य को अर्घ देने के लिए छठ व्रत्तियों, श्रद्धालु भक्तों सहित छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री अरुण साव , बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल , नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी ,कलेक्टर संजय अग्रवाल , एसपी रजनेश सिंह , नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे , एसीसीएल सीएमडी हरीश दुहन , भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह , राजेश सिंह छठ पूजा में सम्मिलित हुए हैं। अतिथियों ने घाट पर भगवान सूर्यदेव को नमन किया। पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह महापर्व 26 वर्षों की परंपरा का हिस्सा है। संध्या अर्घ्य के बाद उषाकालीन अर्घ्य के साथ अरपा तट पर चार दिवसीय लोक महापर्व की पूर्णाहुति हुई। 

सामूहिक सहयोग से सफल हुआ छठ महापर्व, समिति ने जताया आभार

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने इस वर्ष छठ महापर्व के भव्य, सुव्यवस्थित और सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने पूजा में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। जिसमें प्रमुख रूप से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय , पीडब्लूडी, जल संसाधन , नगर सेना, एनडीआरफ, फायर ब्रिगेड,छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर, अपोलो हॉस्पिटल , प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सभी छठ व्रत्तियों सहित श्रद्धालु भक्तों का आभार जताया।

अर्घ्य के साथ जुड़ा पारण, 36 घंटे की साधना को विराम

छठ व्रत में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही पारण की परंपरा निभाई जाती है। व्रती पूजा संपन्न कर छठी मैया का प्रसाद ग्रहण करते हैं और इसके बाद निर्जला उपवास खोलते हैं। ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद परिवार तथा परिचितों के बीच वितरित किया जाता है। इस परंपरा में केवल व्रत की समाप्ति नहीं, यह तप, संयम और सामूहिक मंगलकामना का भाव भी समाहित है।

भोर की आतिशबाजी ने अरपा तट को बनाया उत्सवधाम

तोरवा छठ घाट पर सुबह का नजारा केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहा। उगते सूर्य के स्वागत में भोर होते ही जमकर आतिशबाजी की गई। आसमान में चमकती रोशनी, घाट पर गूंजते जयकारे और छठ गीतों की स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को उत्सवधर्मी बना दिया। रात के अंधेरे से निकलकर सुबह की रोशनी तक घाट पर श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।

*समिति के इन सदस्यों का रहा सहयोग*

छठ महापर्व 2026 के सफल आयोजन में छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा, सचिव – विनोद सिंह सहित डॉ धर्मेंद्र कुमार दास, सुधीर झा, ए के कंठ, लव कुमार ओझा, राम प्रताप सिंह, रौशन सिंह, निर्भय चौधरी, धनंजय झा, प्रशांत सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी, डॉ कुमुद रंजन सिंह, पी सी झा,चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, प्रमोद सिंह, रामसखा चौधरी, मुकेश झा, चंदन सिंह, राजीव गिरी, शशि नारायण मिश्रा, विकास राय, सतीश सिंह, विनोद सिंहा, हेमंत झा, जितेंद्र ठाकुर, परमेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, अंबिकेश पांडे, रविंद्र कुशवाहा, शौलेंद्र सिंह, रुपेश कुशवाह, आदित्य सिंह, अक्ष झा, राहुल सिंह, आनंद झा l

 संरक्षक मंडल में एस पी सिंह, व्ही एन झा, आर पी सिंह, अशोक झा, गणेश गिरी, ,बृजेश सिंह, एन पी शर्मा, एस के सिंह, विजय ओझा, अभय नारायण राय l

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News