वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने किया आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई का सम्मान

*मैं वन्दे मातरम् मित्र मंडल का सम्मान पाकर अभिभूत हूं* — *आचार्य वाजपेई*

*वन्दे मातरम् मित्र मंडल के कार्य निस्वार्थ एवं प्रेरणादायक* — *रजनेश सिंह*

बिलासपुर। वन्दे मातरम् मित्र मंडल की 249वीं साप्ताहिक बैठक के अवसर पर तिफरा स्थित मोटल बिलासपुर सिटी में अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई का सेवा निवृत्त होने पर भव्य सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने उनकी विद्वत्ता, सरलता, सहजता एवं विनम्र व्यक्तित्व की सराहना की।

खचाखच भरे सभा गृह में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में आचार्य वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वन्दे मातरम् मित्र मंडल की परंपरा अनुसार ठीक शाम 4:59 बजे शंखध्वनि एवं हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन पृथ्वी सहगल ने किया।

मंच पर आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, विनोद जैन, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, महेन्द्र जैन, सुरेन्द्र गुंबर एवं जयप्रकाश लाल उपस्थित रहे। अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। आचार्य वाजपेई को स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उद्योगपति विनोद जैन, राजेंद्र अग्रवाल ‘राजू’, सुरेन्द्र गुंबर एवं कमल छावड़ा ने भी उनका सम्मान किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने वन्दे मातरम् मित्र मंडल की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि आचार्य वाजपेई *चलती-फिरती यूनिवर्सिटी* हैं, जिनसे हर व्यक्ति बहुत कुछ सीख सकता है। उन्होंने आचार्य वाजपेई के स्वस्थ, समृद्ध एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने वन्दे मातरम् मित्र मंडल के निस्वार्थ सेवा कार्यों एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की संस्थाएं समाज के लिए आदर्श हैं। उन्होंने आचार्य वाजपेई द्वारा विश्वविद्यालय में निर्मित सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण की भी प्रशंसा की।

अपने उद्बोधन में आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई ने कहा कि वे वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा किए गए सम्मान से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति चिंता, सेवा और हर समय तत्पर रहना इस संगठन की सबसे बड़ी विशेषता है। ऐसे संगठनों को समाज का पूर्ण सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर आने के बाद से उनका मंडल से आत्मीय जुड़ाव रहा है और भविष्य में भी बना रहेगा।

आचार्य वाजपेई ने सभी नागरिकों से श्रेष्ठ बिलासपुर, श्रेष्ठ छत्तीसगढ़ एवं श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

  समारोह में तारनीश गौतम ,अनिल सलूजा, डॉ ललित मखीजा, डॉ ओम मखीजा,मनीष दत्ता,कैलाश अग्रवाल,सुभाष अग्रवाल,चरण जीत सिंह गंभीर,लल्लन तिवारी, डॉ आर ए शर्मा तरुण धर दीवान संतोष तिवारी सहित अनेक गण मान्य नागरिक उपस्थित थे।

बैठक के आयोजक सुरेन्द्र गुंबर ने सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु महेन्द्र जैन एवं उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्नेह भोज हेतु आमंत्रित किया।

कार्यक्रम में संघ गीत की प्रस्तुति आराधना त्रिपाठी ने, राष्ट्रगीत जय सिंह चंदेल ने प्रस्तुत किया। सम्मान पत्र का वाचन सौरभ दुबे ने किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पृथ्वी सहगल ने किया।

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने आयोजक सुरेन्द्र गुंबर द्वारा की गई शानदार व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा =लूट की घटना से राजधानी की पुलिस व्यवस्था की पोल खुली

Mon May 18 , 2026
बिलासपुर।: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष  और बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक  के साथ रायपुर मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूटने की घटना ने राजधानी में पुलिस व्यवस्था की पोल खोली है वह भी ऐसे समय जब […]

You May Like

Breaking News