पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा =लूट की घटना से राजधानी की पुलिस व्यवस्था की पोल खुली

बिलासपुर।: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष  और बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक  के साथ रायपुर मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूटने की घटना ने राजधानी में पुलिस व्यवस्था की पोल खोली है वह भी ऐसे समय जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर में है और रायपुर को सुरक्षा व्यवस्था के तहत हाई अलर्ट मोड पर रखा गया हो तब वरिष्ठ नेता के साथ लूट की घटना होना सुशासन सरकार का भी सच्चाई बयां करता है ।

कांग्रेस के विधायक अटल श्रीवास्तव ,जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिलासपुर मंडी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि धरमलाल कौशिक  की सुरक्षा बढ़ाई जाए एवं लूट की घटना मे अपराधी पकड़ा जाना ही पर्याप्त नहीं है यह जांच का विषय है कि उनके मोबाइल से क्या डाटा निकालने हेतु क्या जानकारी लेते हैं किसने यह घटना कराई, इसकी गंभीरता जांच होनी चाहिए घटना छत्तीसगढ़ की जनता के लिए चिंता का विषय है ।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News