
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और विधायक अमर अग्रवाल को समिति ने परिस्थितियों से अवगत कराया
दिल्ली प्रयागराज और हैदराबाद रेगुलर उड़ान की काफी मांग, नाइट लैंडिंग सुविधा के कारण बिलासपुर में नई उड़ानों के लिए समय अब बाधा नहीं
बिलासपुर 22 मार्च आगामी 28 मार्च से बिलासपुर में फ्लाइट सुविधा बेहतर तरीके से चले इसके लिए हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत बिलासपुर के जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधा जा रहा है। अभी तक समिति ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक अमर अग्रवाल से चर्चा की है साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के पास पूरी परिस्थितियों की जानकारी भेजी है।
गौर तलब है कि एलाइंस एयर के द्वारा 28 मार्च से 27 अक्टूबर के बीच उड़ानों के संचालन के लिए टाइम टेबल जिससे समर शेड्यूल कहा जाता है अभी तक जारी नहीं किया है और बिलासपुर से अंतिम शेड्यूल उड़ान 27 मार्च को होने वाली है अर्थात अगर नया शेड्यूल नहीं आता है तो बिलासपुर से उड़ाने बंद हो जाएंगे। हवाई सुविधा जल संघर्ष समिति ने कहा कि पिछले 4 साल से लगातार बिलासपुर से लगभग 150000 यात्री एलाइंस एयर की सीमित हवाई सुविधा होने के बावजूद यात्रा कर चुके हैं। बिलासपुर छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ है साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व क्षेत्र का मुख्यालय है इतने महत्वपूर्ण जगह जहां पर्याप्त संख्या में सवारी उड़ानों को मिल रहे हैं उसे जगह के उड़ानों के बारे में ऐसी अनिश्चित स्थिति लाना एलाइंस एयर के लिए सही नहीं है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि न केवल दिल्ली और प्रयागराज के लिए बिलासपुर से रेगुलर उड़ान दी जाए बल्कि साथ ही हैदराबाद के लिए नहीं उड़ान प्रारंभ किया जाना जरूरी है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलाइंस एयर को यह भी सुझाव दिया है कि वह अपनी उड़ानों को सुबह और देर शाम शेड्यूल करें जिससे कि गर्मी के समय में तापमान बढ़ने के बावजूद 72 सीटर विमान में काम सवारी ले जाने की मजबूरी ना आए अन्यथा 40 डिग्री टेंपरेचर से ऊपर तापमान होने पर विमान में यात्रियों की संख्या घटाई जाने लगती है। इस लोड पेनल्टी के कारण राज्य सरकार पर सब्सिडी का भर बिना वजह बढ़ता है। यदि यही उड़ने सुबह 10:00 बजे के पहले और शाम 5:00 बजे के बाद रात 10:00 बजे तक चलाई जाएं तो यह स्थिति नहीं आएगी।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री बद्री यादव रामशरण यादव परसराम कैवर्त ऋषि राज गौतम शिरीष कश्यप संतोष पीपलवा देवेंद्र सिंह ठाकुर संदीप बाजपेई महेश दुबे टाटा अनिल गुलहरे प्रतीक तिवारी मनोज तिवारी प्रकाश बहरानी रमाशंकर बघेल विजय वर्मा मज़हर खान विभूतिभूषण गौतम और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sun Mar 22 , 2026
*विधायक अमर अग्रवाल हुए शामिल* बिलासपुर, 22 मार्च 2026/ श्रमिक प्रतीक्षालय, बृहस्पति बाजार, में आज श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने की। सम्मेलन में लगभग 1200 श्रमिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस […]