हनुमान अंश’ फिल्म का भव्य प्रदर्शन, छत्तीस मॉल में रहा हाउसफुल आयोजन

 

वन्दे मातरम् मित्र मंडल के अध्यक्ष श्री महेंद्र जैन जी के नेतृत्व में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का भव्य प्रदर्शन, छत्तीस मॉल में रहा हाउसफुल आयोजन

बिलासपुर। भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, धर्म, संस्कारों एवं राष्ट्रभावना से समाज को जोड़ने के उद्देश्य से वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा बिलासपुर में विशेष पहल करते हुए ‘हनुमान अंश’ फिल्म का प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह आयोजन वन्दे मातरम् मित्र मंडल छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष श्री महेंद्र जैन जी के नेतृत्व में छत्तीस मॉल स्थित सिनेमा परिसर में संपन्न हुआ।

इस विशेष आयोजन में बिलासपुर शहर के साथ-साथ ग्रामों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बेटियों, बच्चों एवं पुरुषों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन देखने का अवसर प्रदान किया गया।

आयोजन के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और दर्शकों की बड़ी संख्या के कारण पूरा शो हाउसफुल रहा।

वन्दे मातरम् मित्र मंडल की ओर से इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित न होकर भारतीय संस्कृति, सभ्यता, धर्म, सनातन मूल्यों और संस्कारों के प्रति समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना रहा। विशेष रूप से युवा पीढ़ी और बच्चों को भारतीय मूल्यों एवं सांस्कृतिक विचारधारा से जोड़ने की दिशा में इसे एक सार्थक प्रयास के रूप में देखा गया

आयोजन में शामिल सभी दर्शकों के लिए निःशुल्क अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। फिल्म देखने पहुंचे नागरिकों ने इस पहल के लिए वन्दे मातरम् मित्र मंडल का आभार व्यक्त किया तथा इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम के दौरान वन्दे मातरम् मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की सहभागिता ने आयोजन को व्यापक सामाजिक स्वरूप प्रदान किया।

श्री महेंद्र जैन , प्रांत अध्यक्ष, वन्दे मातरम् मित्र मंडल छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का यह निःशुल्क प्रदर्शन भी समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़ने और भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

Tue Sep 22 , 2026
विजिलेंस विभाग के मार्गदर्शन में विकसित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को कोल इंडिया स्तर पर विस्तार देने की तैयारी, 2.2 लाख से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ बिलासपुर।एसईसीएल में विकसित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को अब पूरे कोल इंडिया में भी लागू किया जाएगा। एसईसीएल द्वारा विकसित इस […]

You May Like

Breaking News