कांग्रेस द्वारा विधानसभा का घेराव कल, तैयारी को लेकर बिलासपुर में हुई महत्पूर्ण बैठक, फिर जिला कांग्रेस ने एलपीजी किल्लत पर सिलेंडर को दी नेहरू चौक में माला पहना कर श्रद्धांजलि

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  दीपक बैज के निर्देशानुसार कल  17 मार्च सोमवार को रायपुर में विधानसभा का घेराव किया जायेगा। घेराव मनरेगा बचाओ, छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के द्वारा अफीम की खेती, बढ़ते नशाखोरी, गैस सिलेंडर की कमी एवम कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, बिजली के बढ़ते दाम, बढ़ते अपराध, हत्या, चाकू बाजी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

इसी संदर्भ में बिलासपुर जिला (शहर / ग्रामीण) की 15 मार्च को कांग्रेस भवन में विशेष बैठक रखी गई थी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सह -प्रभारी  विजय जांगिड़  ने कहा कि गरीब और गांव की जीवनदायिनी मनरेगा योजना का नाम बदला गया, प्रदेश सरकार ने ढाई साल में जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया, शहर अध्यक्ष  सिद्धांशु मिश्रा  ने कहा की बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, दुर्ग, बलरामपुर, जेसी जगहों में अफीम की खैती हो रही जो प्रदेश के युवाओं को नशे में धकेलने की साजिश है।

ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री  ने कहा की एलपीजी की किल्लत, बढ़ते दाम, और काला बाजारी से जनता त्रस्त है, और सरकार झूठे आश्वासन देने के अलावा कुछ नही कर रही।

बिलासपुर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन 17 मार्च को रायपुर पहुंचेंगे और जिले के सभी विधानसभा प्रभारी ये सुनिश्चित करेंगे कि अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के साथी रायपुर पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अभियान छेढ़ते हुए विधानसभा का घेराव करेंगे

बैठक के उपरांत, कांग्रेस जन ने एलपीजी की वर्तमान स्थिति, बड़े स्तर पर हो रही काला बाजारी एवम सरकार द्वारा घरेलू गैस पर 60 rs और कमर्शियल गैस पर इस वर्ष अब तक 307 rs की बढोतरी जनता की जेब में गहरा असर डाल रही है जिसके विरोध में नेहरू चौक में एलपीजी गैस सिलेंडर को फूल माला चढ़ा के श्रद्धांजलि दी।

आज के कार्यक्रम में विजय जांगिड़, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुबोध हरितवाल, सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, विजय केसरवानी, विजय पांडे, सियाराम कौशिक, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र साहू , रामशरण यादव, प्रमोद नायक, देवेंद्र सिंह, आत्मजीत मक्कड़, शिबली मिराज, स्वप्निल शुक्ला, भारत कश्यप, पंकज सिंह, राकेश शर्मा, राजेश पांडेय, शेख नजरुद्दीन, रविन्द्र सिंह, नरेंद्र बोलर, महेश दुबे, तज्जमूल हक, हितेश देवांगन, साकेश मिश्रा, संतोष गर्ग, लक्ष्मीनाथ साहू, जित्तू तिवारी, गीतांजलि कौशिक, आशीष गोयल, गजेंद्र श्रीवास्तव, राहुल वाधवानी, सुबोध केसरी , चित्रकांत श्रीवास, विनोद साहू, सुभाष ठाकुर, राहुल ठाकुर, शहजादा खान, मो शनावज, रंजीत सिंह, समीर अहमद, स्वर्णा शुक्ला, शिल्पी तिवारी, सीमा पांडे, प्रियंका यादव, दुलारे नजरुद्दीन, सुदेश नंदनी, शारदा नागरकर, किरण कश्यप, किरण तिवारी, प्रीती पाटनवार, वहीदा खान, फरीदा बेगम, चित्रलेखा साहू, कुंती, मनोज सिंह, बबलू मगर, दिनेश सूर्यवंशी, लकी यादव, अन्नू पांडे, बिहारी देवांगन, उमेश कश्यप , देवेंद्र मिश्रा, राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो दिनों से लावारिश खड़ी टाटा वाहन में 40 किलो गांजा मिला

Sun Mar 15 , 2026
बिलासपुर। थाना सकरी पुलिस को रविवार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरनी मेला ग्राउंड, पिंडारी मोड़ के पास एक वाहन पिछले दो दिनों से लावारिस अवस्था में खड़ा है। सूचना प्राप्त होते ही सकरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान […]

You May Like

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी