मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फार्म रद्द करना क्या सही में सीट चोरी करने की धृष्टता है ?

राज्यसभा चुनाव में मप्र के कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया इससे मप्र के तीनों रिक्त सीट पर भाजपा की जीत का रास्ता भले ही आसान दिख रहा है लेकिन कांग्रेस ने “सीट चोरी” का मामला बताते हुए चुनाव आयोग के साथ ही कोर्ट की ओर रुख कर लिया है । इस मामले में चुनाव आयोग के अधिकारी कुछ सुनना तो दूर मिलना भी नहीं चाहते इसलिए कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग दफ्तर के सामने ही धरने पर बैठ गए । मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फार्म में दी गई जानकारी में एक न्यायालयीन मामले को छुपाने का आरोप है और इसीलिए उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है।

मीनाक्षी विवादः  समझिए  क्या है पूरा मामला

भाजपा ने जिस मामले का हवाला दिया, उसमें मीनाक्षी किसी एफआईआर की आरोपी नहीं हैं। उनका नाम तेलंगाना की एक शिकायत में आया है।

विवाद 2022 के उस मामले से जुड़ा है, जिसमें एक महिला ने कांग्रेस नेता कुंभम शिवा कुमार रेड्डी पर छेड़छाड़ और धमकी के आरोप लगाए थे।

महिला का आरोप है कि कांग्रेस नेतृत्व ने शिकायत के बावजूद शिवा कुमार रेड्डी पर ठोस कार्रवाई नहीं की।

महिला के अनुसार उसने तत्कालीन तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन से भी शिकायत की थी।

आरोप यह है कि पार्टी संविधान में प्रावधान होने के बावजूद अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई।

भाजपा का कहना था कि अदालत में लंबित याचिका में मीनाक्षी का उल्लेख है, इसलिए नामांकन में इसकी जानकारी देना जरूरी था।

कांग्रेस का दावा था कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई एफआईआर या आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, इसलिए जानकारी देना अनिवार्य नहीं था।

शिकायतकर्ता ने राजनीतिक प्रभाव के कारण न्याय नहीं मिलने और शिकायतों को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए।

रिटर्निंग अफसर को तय करना था कि क्या इस मामले का उल्लेख नामांकन पत्र में जरूरी था या नहीं।

मीनाक्षी के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है। अंत में रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन खारिज कर दिया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश — अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

Sat Jun 13 , 2026
  रायपुर। देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ सनम जांगड़े जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता […]

You May Like

Breaking News