
आयोजन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
बिलासपुर।कूर्मि परिवार दर्शन समारोह के आयोजन के संबंध में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम अनिल वर्मा, सेमरताल के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में समारोह के आयोजन, स्वरूप एवं अधिकाधिक पारिवारिक सहभागिता को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में आयोजन प्रमुख लक्ष्मी कुमार गहवई, संपादक मंडल से यदुनंदन कौशिक, ओमप्रकाश वर्मा, यज्ञेश कौशिक, मनीष कौशिक, रवींद्रनाथ गहवई, अनिल वर्मा, विकास कौशिक एवं आदित्य नारायण वर्मा उपस्थित रहे।

