
देश में कोई भी एयरलाइंस सप्ताह में केवल एक दिन किसी गंतव्य की सेवा नहीं देती
अंबिकापुर रायपुर जगदलपुर हैदराबाद भी सप्ताह में तीन दिन सब्सिडी के साथ चल रही है
बिलासपुर 1 नवंबर,राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर के दिन 26 साल बाद भी बिलासपुर के लोगों की हवाई सुविधा का हाल यह है कि बिलासपुर से प्रयागराज कोलकाता और अंबिकापुर एक-एक दिन हवाई सुविधा उपलब्ध है इसके अलावा बिलासपुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में चार दिन सुविधा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो हवाई सुविधा के नाम पर बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट और इस जिले और संभाग के नागरिकों के साथ एक क्रूर मजाक किया जा रहा है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आक्षेप लगाते हुए कहा कि पूरे देश में कहीं भी ऐसा नहीं है कि सप्ताह में केवल एक दिन हवाई सुविधा दी जाती हो। परंतु बिलासपुर के साथ यह मजाक अफसर शाही के द्वारा किया जा रहा है जिसे जनप्रतिनिधि मौन होकर देख रहे हैं। समिति ने बताया कि बिलासपुर से प्रयागराज मार्च 2021 से 24 तक सप्ताह में चार दिन हवाई सेवा उपलब्ध थी और इस बीच में 70% से अधिक ऑक्युपेंसी के साथ यह विमान उड़ान चला करती थी। बावजूद इसे घटाकर सप्ताह में दो दिन किया गया और इस 2026 में इसे और कम कर सप्ताह में एक दिन कर दिया गया। उड़ान की अनुपलब्धता और अनियमितता के कारण यात्रियों की संख्या पर दुष्प्रभाव पड़ा है और अब लोग प्रयागराज के लिए ट्रेन या अपनी गाड़ियों से जाना पसंद कररहे हैं। यही हाल कोलकाता उड़ान का है जो सप्ताह में दो दिन चला करती थी जिसे पहले बंद किया गया और अब एक दिन चलने की बात कही जा रही है। बिलासपुर से अंबिकापुर भी सप्ताह में एक दिन ही हवाई सेवा मौजूद है जबकि फ्लाई बिग एयर लाइंस जिसने उड़ान योजना में बिलासपुर अंबिकापुर रूट लिया था उसे सप्ताह में कम से कम तीन दिन यह सेवा देनी थी परंतु एयरलाइंस ने सेवा नहीं दी और सरकार ने भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि पूरे देश में शायद कहीं भी ऐसा नहीं है कि एक दिन के लिए हवाई सेवा दी जा रही हो सप्ताह में कम से कम तीन दिन हवाई सेवा देने का प्रचलन है छत्तीसगढ़ सरकार भी अंबिकापुर और जगदलपुर के लिए यही सब्सिडी वाली उड़न सप्ताह में तीन दिन अंबिकापुर रायपुर जगदलपुर हैदराबाद चला रही है। इस उड़ान में पहले दिन अंबिकापुर से 19 यात्री चले थे परंतु उसके बावजूद 36 और 42 यात्रियों वाले कोलकाता उड़ान पर गाज गिराई गई। समिति ने सवाल किया कि क्या राज्य में नौकरशाही इतनी बेलगाम हो चुकी है कि वह निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और सरकार में बैठे लोगों की बात भी नहीं सुन रही। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर कोलकाता उड़ान को पहले जैसा यानी 2 दिन के लिए रिस्टोर करने के निर्देश दिए थे ।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री रवि बनर्जी बद्री यादव अनिल गुलहरे शिरीष कश्यप बद्री यादव ऋषि राज गौतम गोपी राव विभूति भूषण गौतमदेवेंद्र सिंह ठाकुर मोहन जायसवाल जसवीर चावला रणजीत सिंह खनूजा राशिद बक्श मजहर खान प्रतीक तिवारी केशव गोरख मोहसिन अली अखिल अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

