प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा  के बिलासपुर दौरे से महिला कांग्रेस में हुआ नई ऊर्जा का संचार

.बिलासपुर, महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा  ने बिलासपुर में आज विशेष बैठक ली, बैठक में पूरे जिले से बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही।

संगीता सिन्हा ने कहा कि लोग महंगाई से परेशान है, और जनता के साथ महिला कांग्रेस खड़ी है और आने वाले समय में महंगाई की मार झेल रही *रसोई* खास कर गैस के दाम के विरोध में महिला शक्ति पूरी ताकत से विरोध करने सड़क पर उतरेगी।

उन्होंने आगे कहा की महिला कांग्रेस में जल्द जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ कार्यकारणी बनाने के ऊपर सकारात्मक पहल हो चुकी है और जल्द ही संघठन को मजबूती प्रदान करने नियुक्तियां की जाएंगी।

आज की बैठक में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, सियाराम कौशिक, रश्मि सिंह, शैलेश पांडे, राजेंद्र शुक्ला, प्रमोद नायक, अभयनारयण राय, गायत्री कश्यप, शोभा चाहिल, शिल्पी तिवारी, सीमा घृते्ष, सीमा पांडे, अनिता शुक्ला, गीतांजलि कौशिक, स्वर्णा शुक्ला, पूजा खनूजा, प्रियंका यादव, अजरा खान, शारदा नागरकर, अन्नू पांडे, किरण धुरी, किरण तिवारी, अनुपमा मिश्रा नंदनी ठाकुर, एंजल चोकसे, चित्रलेखा साहू, मंजू त्रिपाठी, रीता मजूमदार, बिंदु ज्यासी, संकृति खूंटे, गुलनाज खान, ममता तिवारी, सुधा यादव, गौरव ऐरी, सुभाष ठाकुर, सतनाम खनूजा, सीताराम जयसवाल, शैलेंद्र जयसवाल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

छत्तीस गढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष एवम संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा  के आज बिलासपुर के पूर्व पेण्ड्री डीह मे  राज्य बाल आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती खनुजा और कांग्रेस नेता सतनाम सिंह खनुजा ने आत्मीय स्वागत किया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News