अग्रवाल समाज में आक्रोश ,उग्र आंदोलन की चेतावनी     कहा :छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के अमित बघेल अमर्यादित अशोभनीय शब्दो से सामाजिक जन भावना भड़काने का काम कर रहे छत्तीसगढ़ सरकार शासन प्रशासन उस पर सख्त कार्रवाई करें

बिलासपुर।। भगवान श्री राम के वंशज, महाराजा अग्रसेन के खिलाफ अमर्यादित, अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में आज बिलासपुर अग्रवाल सभा ने भी रैली निकाल कर, विरोध प्रदर्शन करते हुए, मुख्यमंत्री एव राज्यपाल के नाम कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा तथा महाराजा अग्रसेन पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने कहां है कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अमित बघेल ने महाराजा अग्रसेन जी के खिलाफ अशोभनीय एवं अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते हुए जानबूझकर टिप्पणी की है। जिसे अग्रवाल सभा में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा इसके अलावा सिंधी समाज के आराध्य देवता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के खिलाफ भी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अमित बघेल के द्वारा अशोभनीय टिप्पणी की गई है। आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए बयान जारी किया गया है। इसके विरोध में अग्रवाल सभा के सभी पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अग्रवाल सभा के सचिव सुनील सोथलिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार ने महाराजा अग्रसेन जी पर एक डाक टिकट जारी किया है और बिलासपुर में पुराना बस स्टैंड से अग्रसेन चौक तक सड़क का नामकरण भी महाराजा अग्रसेन जी के नाम से किया गया है। लेकिन कुछ और आसामाजिक तत्व देश प्रदेश में समाज के लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं । ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले के खिलाफ जिला प्रशासन तथा राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करें।

मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल ने कहा सामाजिक महापुरुषों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अमित बघेल के द्वारा अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है यह व्यक्ति पूर्व में भी इस प्रकार की सामाजिक जन भावनाओं को भड़काने का कार्य करते आ रहा है। शासन और प्रशासन से यह मांगहै कि छत्तीसगढ़ राज्य आपसी भाईचारा शांत प्रिय राज्य है लेकिन कुछ लोग गंदी राजनीति के तहत प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने तथा महाराजा अग्रसेन महाराज के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वाले जानबूझकर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे।अमित बघेल के खिलाफ जन भावना भड़काने की धारा के तहत तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए ताकि इस प्रकार के बयान बाजी की पुनरावृत्ति ना हो ।

सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अग्रवाल समाज के शिवकुमार अग्रवाल सुनील संथालिया उमेश मुरारका मनीष अग्रवाल अंकुर अग्रवाल संतोष अग्रवाल चतुर्भुज अग्रवाल रमेश अग्रवाल जयप्रकाश मित्तल राजेश अग्रवाल मुकेश अग्रवाल मुकुंद अग्रवाल अरुण बजाज कपिल जाजोदिया मॉनेल अग्रवाल श्याम सुंदर जाजोदिया किशन बुढ़िया संजय अग्रवाल पवन अग्रवाल विष्णु अग्रवाल गोपाल अग्रवाल विकास केजरीवाल विनोद मित्तल बलराम जलन आनंद खेमका राजू केडिया सुनील सुल्तानिया बंटी पोद्दार सुमित अग्रवाल मुकेश अग्रवाल अंशुमान जाजोदिया महेंद्र अग्रवाल महेश गुप्ता चंदन अग्रवाल विनीत मित्तल अनिल अग्रवाल जुगल अग्रवाल मयंक अग्रवाल अमित रामपुरिया अंकित अग्रवाल अनन्या बजाज मनित अग्रवाल विवेक अग्रवाल आशीष अग्रवाल रितेश अग्रवाल अनुराग अग्रवाल अतुल बजाज सुभाष अग्रवाल दिनेश मुरारका आदि शामिल थे।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शाबाश बिलासपुर पुलिस ,मस्तूरी गोली कांड के आरोपियों को 24 घंटे के पहले ही किया गिरफ्तार,निष्कासित कांग्रेस नेता ने घटना को दिया था अंजाम

Wed Oct 29 , 2025
रजनेश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मस्तुरी शूटआउट के आरोपियो को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को मिली बडी सफलता। * आपसी रंजिश एवं वर्चस्व की लड़ाई के कारण षडयंत्र रचकर फायर आर्म्स का उपयोग कर बडी घटना को अंजाम देने दिया था * आरोपियो के कब्जे से घटना […]

You May Like

Breaking News