
बिलासपुर -धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रेम सेवा समिति परिवार के तत्वावधान में नानी बाई का मायरा त्रिदिवसीय कथा एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए आज एक प्रेस वार्ता कर प्रेम सेवा समिति परिवार की ओर से जानकारी देते हुये समिति सदस्यों व पदाधिकारी द्वारा बताया गया, कि यह आयोजन 9 जनवरी से 11 जनवरी तक मिनोचा कॉलोनी गार्डन के पास प्रतिदिन आयोजित होगा। करीब पौने दो लाख स्क्वेयर फीट मैदान में कथा सुनने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा की व्यवस्था की जा रही है ।। श्री प्रेम सेवा परिवार के द्वारा नानी बाई का मायरा कार्यक्रम में विश्व विख्यात आध्यात्मिक कथा वाचक जया किशोरी बिलासपुर शहर वासियों को तीन दिन कथा वाचन से मंत्र मुग्ध करेंगी प्रेम। आयोजन में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम बिलासपुर का सहयोग मिल रहा है। श्री प्रेम सेवा परिवार के राजेश गोयल, सुनील सुल्तानिया, विमल अग्रवाल ,बजरंग अग्रवाल, बंटी सोथलिया ,मनीष अग्रवाल ने पत्रकारों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मायरो विवाह के समय भात का कार्यक्रम होता है । जया किशोरी इस मायरो को अपने मुख वचन से जान जनता पहुंचाया है। मायरा महिलाओं में ज्यादा प्रचलित है। विमल अग्रवाल ने बताया कि नरसिंह मेहता की बेटी नानी बाई ने अपनी पूरी संपत्ति भगवान श्री कृष्ण को दे दी थी नानी बाई की बेटी सुलोचना का विवाह के विवाह के समय भात का निमंत्रण मायका पक्ष से हुआ । उस समय उनके पास सिर्फ हाथों में मंजीरा था । तब भगवान श्री कृष्णा खुद भात भरने के लिए आए और आठ पहर जूनागढ़ में सभी को सब कुछ देने की घोषणा की थी। इसी कहानी को कथा के माध्यम से जया किशोरी जी अपने शब्दों में वर्णन करती हैं और नानी बाई का मायरा के कथा का प्रचार प्रसार पूरे विश्व में जया किशोरी के द्वारा किया जा रहा है । जया किशोरी मायरो को अपने कथा एवं भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रवण पान करा रही हैं। बिलासपुर में यह पहला कार्यक्रम होने जा रहा है। श्री प्रेम सेवा परिवार आयोजन समिति को जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा सहयोग मिल रहा है।। मिनोचा कॉलोनी में 9 से 11 जनवरी तक दोपहर 3:00 बजे से कथा प्रारंभ होगी। जिसमें प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। मिनोचा कॉलोनी गार्डन के पास कथा स्थल पहुंचने के लिए आयोजन समिति के द्वारा निशुल्क ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की गई है । कथा स्थल पर चार द्वार बनाए गए हैं। और गेट नंबर 4 अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए होगा। इसमें किसी के लिए पास सिस्टम नहीं है। सभी श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था की गई है।
पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं एवं पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। जया किशोरी के इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा आयोजन समिति को सहयोग दिया जा रहाहै। सुरक्षा व्यवस्था केअलावा श्री प्रेम सेवा परिवार के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे जो बैठक व्यवस्था बनाएंगे। जया किशोरी के मायरो कथा एवं भजन का सीधा प्रसारण भी होगा। आज के पत्रकारवार्ता में प्रेम सेवा समिति परिवार के के सदस्य राजेश अग्रवाल, चक्कू, सुनील सुल्तानिया, विमल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, बसंत अग्रवाल,बजरंग, बजरंग अग्रवाल,शुभम अग्रवाल, , बंटी सोथालिया आदि मौजूद थे।
कथा स्थल में प्रवेश के लिए 4 गेट होंगे । एक दो और तीन नंबर के गेट आम लोगों के लिए होगा । चौथे नंबर के गेट में वी आई पी लोग प्रवेश करेंगे । वी आई पी लोगों के आने जाने के लिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि आम लोगों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वी आईपी लोगो में मुख्यमंत्री,तमाम मंत्री ,सांसद ,विधायक ,प्रशासनिक अधिकारी और महत्वपूर्ण लोग होंगे । कथा में आने वालों के वाहन सुरक्षित रखने की व्यवस्था रहेगी । मुख्य सड़क से कथा स्थल तक पहुंचने ई रिक्शों की व्यवस्था होगी। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी रहेगी जो पूर्णतः निःशुल्क रहेगी । कथा स्थल में साफ सफाई के लिए भंडारा महाराष्ट्र से सफाई कर्मचारी बुलाए गए है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हमने जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन को सूचित कर अनुमति ले ली है लेकिन पूरी व्यवस्था हमारी समिति संभालेगी ।
इस त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन में देश की सुप्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी जी नानी बाई का मायरा कथा का भावपूर्ण व प्रेरणादायक वाचन करेंगी। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार, कथा के साथ-साथ प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्ति संगीत और संकीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु भगवान के नाम में लीन होंगे।
प्रेम सेवा समिति परिवार ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस त्रिदिवसीय कथा एवं भजन संध्या में भाग लें और धर्मलाभ प्राप्त करें। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का संदेश भी देगा।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sat Jan 3 , 2026
राज्य सरकार नाइट लैंडिंग सुविधा की आने के संभावना के आधार पर एयरलाइन कंपनियों से नई उड़ानों की बात करें बिलासपुर, 3 जनवरी ।हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा यानी आईएफआर श्रेणी में उन्नयन हेतु सभी आवश्यक […]