
बिलासपुर । जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत दिया गया एकदिवसीय धरना* अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज दिनांक 30 जनवरी को “मनरेगा बचाओ संग्राम” को लेकर शहर के चार ब्लॉक ब्लॉक 1- नेहरू चौक ब्लॉक-2 गांधी चौक,ब्लॉक 3 सरकंडा महामाया चौक, ब्लॉक 4 बुधवारी बाजार मे रखा गया,
उक्त कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष श्री *सिधांशु मिश्रा* जी द्वारा उनके वक्तव्य में बताया गया की *”* पहले मनरेगा के तहत मजदूरी का पैसा दिल्ली से आता था जिसका 90% हिस्सा केंद्र सरकार वहन करती थी किंतु अब दिल्ली से केवल 60% आएगा जबकि 40% हिस्सा राज्य सरकार को वहन करना पड़ेगा जिसका असर राज्यों पर भारी वित्तीय बोझ पड़ेगा क्योंकि राज्यों के पास सीमित पैसा है, मनरेगा में 73 वें संशोधन के तहत ग्राम सभा खुद तय करती थी कि गांव में क्या काम होगा अब नए दिन में योजनाएं दिल्ली में बैठे गरीब जनता के विरोधी सरकारी बाबू तय करेंगे, यह योजना वीबी जी राम(रोजगार आजीविका मिशन) जी,यह गरीबों दलितों और मजदूरों की कमर तोड़ने की साजिश है जब आपको काम की सबसे ज्यादा जरूरत होगी तब सरकार हाथ खड़े कर देगी, खेती के पिक सीजन के दौरान सरकार ने 60 दिनों का ब्लैकआउट पीरियड घोषित करने का प्रावधान किया है यानी साल के इन दो महीना में सरकार आपको कोई काम नहीं देगी मनरेगा मांग आधारित था आप काम मांगते थे और 15 दिन में काम देना सरकार की मजबुरी थी यह ‘आपूर्ति- आधारित है’ गांव की पंचायती अब सिर्फ गिनती करने का केंद्र बनकर रह जाएगी और फैसला दिल्ली में बैठी सरकार द्वारा थोपे जाएंगे! *”*
उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक एक के अध्यक्ष संतोष गर्ग प्रभारी पंकज सिंह समीर अहमद ब्लॉक 2 के अध्यक्ष तजमुल हक एवं प्रभारी महेश दुबे शिवली मेराज खान ब्लॉक 3के अध्यक्ष हितेश देवांगन एवं प्रभारी राकेश शर्मा शेख निजामुद्दीन ब्लॉक चार के अध्यक्ष साकेश मिश्रा एवं प्रभारी रामशरण यादव रविंद्र सिंह
समेत कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव श्री शैलेश पांडे सय्यद जफर अली विजय पांडे विजय केसरवानी नरेंद्र बोलर अनिल टाह अभय नारायण राय, अरविंद शुक्ला,विनोद साहू,शिवा मिश्रा, सुभाष ठाकुर,हरीश तिवारी अनिल पांडे संतोष ढीमर गजेंद्र श्रीवास्तव सुबोध केसरी साइभास्कर भरत कश्यप मनोज शर्मा किरण धूरी राहुल वाधवानी राजा व्यास रामा बघेल जुगल किशोर शैलेंद्र जायसवाल अखिलेश गुप्ता पुष्पेंद्र साहू अब्दुल खान शंकर कश्यप ओम कश्यप सीताराम जायसवाल सीमा घृतेश पिंकी बत्रा स्वर्ण शुक्ला शिल्पी तिवारी किरण कश्यप सरिता शर्मा शारदा नागरकर गायत्री कश्यप कमलेश दुबे शिवा मुदलियार करम गोरख राकेश केशरी हैरी डेनियल शेरू असलम शाहनवाज खान बाबा खान गौरव एरी डॉ राहुल दिनेश सूर्यवंशी मो अयूब अभिलाष रजक अजय काले सूर्यमनी तिवारी पिंकू पाण्डेय बालचंद साहू इत्यादि की उपस्थिति बनी रही।
*बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गाँधी जी की शहादत दिवस पर उनको याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी**
बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद स्मरण किया गया, शहर जिला अध्यक्ष *सिधांशु मिश्रा * द्वारा बताया गया कि “चौरा चौरी आंदोलन सविनय अवज्ञा आंदोलन भारत छोड़ो आंदोलन नमक आंदोलन दांडी यात्रा सहित अनेको आंदोलन 1915 से लेकर 1947 तक भारत देश आजाद होने तक लगातार उन्होंने लोगों के बीच जाकर संघर्ष किया ताकि भारत देश आजाद घोषित हो सके, गांधीजी का जीवन सादा और उच्च विचारों वाला था, वे आत्म-निर्भरता में विश्वास करते थे। उनके विचार आज भी समानता और शांति के लिए दुनिया भर को प्रेरित करते हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस के दिन पुरे प्रदेश एवं शहर में शराब दुकान खुली हुई थी जो कि, राष्ट्रपिता गांधी जी का अपमान है एवं ये कृत्य देश के अपमान समान है, देश में ऐसा कभी नहीं हुआ कि गांधी जी के शहादत दिवस एवं पुण्यतिथि पर शराब दुकान खुली हो किंतु छत्तीसगढ़ राज्य के शासन के द्वारा महज बिक्री बढ़ाने हेतु ऐसा करना घोर निंदनीय है, हम इसका कड़ा विरोध करते हैँ.।”
जिला अध्यक्ष *महेंद्र गंगोत्री * ने बताया उन्होंने छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी, महिलाओं के सशक्तिकरण और खादी के उपयोग को बढ़ावा दिया। गांधीजी का जीवन सादा और उच्च विचारों वाला था, वे आत्म-निर्भरता में विश्वास करते थे। उनके विचार आज भी समानता और शांति के लिए दुनिया भर को प्रेरित करते हैं। पूर्व विधायक श्री शैलेश पांडे जी ने बताया “गांधीजी अपने सम्पूर्ण जीवन काल मे सत्य एवं अहिंसा के ही मार्ग पर चले,” संयोजक सैयद जफर अली जी ने बताया कि “गांधी जी का संपूर्ण जीवन काल संक्षिप्त में बताया”, श्री विजय पांडे जी ने बताया कि “गांधी जी ने 1921 में खादी की पहली दुकान के उद्घाटन पश्चात जीवन भर खादी की धोती अपनाई”, विजय केसरवानी जी ने बताया की “गांधी जी ने अपने जीवन काल में अनेको बार उपवास एवं प्रार्थना रखकर अंग्रेजों के विरुद्ध अपना विरोध प्रदर्शन दर्शाया,”
पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने बताया कि गांधी जी पढ़े लिखे बैरिस्टर होने के बावजूद जब उनकी देश को जरूरत पड़ी तो वह आगे आकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,
उक्त कार्यक्रम में शहर जिला अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा , जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री , संयोजक जफर अली
ब्लॉक -2 के अध्यक्ष तजमुल हक ब्लॉक प्रभारी महेश दुबे, एवं शिवली मेराज खान, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व अध्यक्ष विजय पांडे,विजय केसरवानी, नरेंद्र बोलर,रविंद्र सिंह, हरीश तिवारी,अभय नारायण राय,सुभाष ठाकुर, गजेंद्र श्रीवास्तव,अनिल पांडे,सुबोध केसरी, राहुल वाधवानी,अरविंद शुक्ला,विनोद साहू, शिवा मिश्रा, दिलीप पाटिल, शंकर कश्यप,ओम कश्यप,शैलेंद्र जायसवाल,बंटी गुप्ता,सीमा घृतेश, पिंकी बत्रा स्वर्ण शुक्ला,प्रियंका यादव सरिता कश्यप,मार्गरेट बेंजामिन,करम गोरख,राकेश केसरी, शाहनवाज खान,बाबा खान,गौरव एरी,डॉ राहुल,मो अयूब,शेरू असलम,संजय यादव,कमल गुप्ता,कमल देवांगन समेत समस्त कांग्रेसजन उपस्थित थे।


