श्रीमत भागवत पुराण श्रवण से मन आत्मा शरीर शुद्ध हो जाता है भगवत कृपा प्राप्त होती है : अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर: कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव आज अपने विधानसभा क्षेत्र बेलगहना भैंसाझार के दौरे पर रहे ।वहां से तखतपुर विधानसभा के ग्राम ढन ढन पहुंचकर सुनील कौशिक शिवबालक कौशिक के परिवार में आयोजित भागवत पुराण संगीत ज्ञान गंगा में शामिल हुए ।विधायक ने व्यास पीठ पर विराजमान गुरुजी को फूल माला माला अर्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर अटल श्रीवास्तव ने कहा की श्रीमद् भागवत पुराण श्रवण से मन आत्मा शरीर शुद्ध हो जाता है भगवत कृपा प्राप्त होती है मैं कौशिक परिवार को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं आपके आयोजन से केवल कौशिक परिवार नहीं वरन पूरे ग्राम पंचायत और आसपास के जो श्रद्धालु सुनने और शामिल होने का अवसर प्राप्त किया सभी के भलाई के लिए यह पुनीत कार्य है ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए अटल श्रीवास्तव के साथ भागवत कथा में शामिल होने जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक जिला पंचायत के पूर्व सभापति जितेंद्र पांडे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण अभय नारायण राय सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध गतिविधियों का अड्डा बन गया था जरहाभांठा महंत बाड़ा, समाज के सहयोग से करेंगे दूर....

Thu Mar 27 , 2025
0…. नशे और सामाजिक बुराइयों से समाज को दूर करने और विकास के लिए झोंकेंगे ताकत बिलासपुर। जरहाभाटा स्थित महंत बाड़ा से जुड़े हिन्दु सतनामी महासभा समिति के पदाधिकारियों में शामिल डॉ बसंत अंचल,दिनेश लहरे,एमपी कुर्रे, राजमहंत दशेराम खांडे,चौथराम भारद्वाज,रामेश्वर सुनहले,लक्ष्मी सिंहा ने गुरुवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पहुंचकर […]

You May Like

Breaking News