
बिलासपुर, 1 जुलाई 2026: राज्यपाल द्वारा सेवानिवृत्त मेजर ए.वी. राव, पूर्व अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, भोपाल को सेना कल्याण कोष में 40 वर्षों तक निरंतर योगदान देने के लिए प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मेजर राव विगत 4 दशकों से प्रतिवर्ष ₹25,000/- की राशि सेना कल्याण कोष में दान करते आ रहे हैं। देश सेवा का यह जज्बा उन्होंने सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी कायम रखा। उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त संचालक (भोपाल) के पद पर रहते हुए भी उन्होंने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया।
इस अवसर पर मेजर ए.वी. राव के अनुज एवं बिलासपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. ए.जे.पी. राव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “अग्रज के इस राष्ट्र-समर्पण पर मुझे गर्व है। उनका यह कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है कि देश के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु हम सभी को यथाशक्ति योगदान देना चाहिए।”सेना और समाज के प्रति उनकी यह निःस्वार्थ सेवा भावना हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Thu Jul 2 , 2026
*लंबित एनडीपीएस के प्रकरणों की समीक्षा – फरार आरोपियों को पकडने दिये सख्त निर्देश* मुखमंत्री हेल्पलाइन के संबंध में भी दिये गये निर्देश* *न्यायालयीन आदेशों की तामीली में गंभीरता बरतने कहा बिलासपुर। रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा ,रेंज के सभी जिलों के वरि० पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों […]