
बिलासपुर । राज्य की भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिलों एवं स्मार्ट मीटर जैसी जनविरोधी नीतियों के माध्यम से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ लादने का काम किया है। प्रदेश के लाखों उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान हैं और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद मनमानी बिलिंग पारदर्शिता का अभाव तथा उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण की शिकायतें निरंतर सामने आ रही हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जनता की आवाज को सड़क से सदन तक बुलंद करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश व्यापी चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है

*आंदोलन के माध्यम से निम्नलिखित मांगे रखी जा रही हैं:*
1) बिजली के दामों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए।
2) स्मार्ट मीटर वापस लिया जाए।
3) 400 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना को पुन: शुरू किया जाए।
उक्त मांगों को लेकर 1 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे बिलासपुर जिला अध्यक्ष (शहर) माननीय श्री सिद्धांशु मिश्रा जी, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण ) माननीय श्री महेंद्र गंगोत्री जी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता कर 02 अगस्त से शुरू हो रहे चरणबद्ध आंदोलन की जानकारी दी।
स्मार्ट मीटर के खिलाफ जिला कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी , जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कांग्रेस भवन में संयुक्त प्रेस वार्ता में सरकार पर आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से सरकार आम आदमी को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है , कांग्रेस इसके खिलाफ जनांदोलन करेंगे।
बीजेपी सरकार 400 यूनिट तक छूट भी नहीं दे रही है, रीडिंग भी हर महीने फिक्स्ड तारिक को नहीं होने से खपत, छूट के स्लैब से ऊपर निकल जाती है और आम गरीब जनता अत्यधिक बिजली बिल की मार झेल रही है।
यूपी और तमिलनाडु में स्मार्ट मीटर को बंद किया गया है जबकि यूपी में बीजेपी की सरकार है, जब बीजेपी सरकार अपनी ही पार्टी के सरकार में इसको लागू नहीं कर रही है तो छत्तीसगढ़ में लगाने की आतुरता क्यों।
सिद्धांशु मिश्रा ने कहा इस मामले में कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करा कर ही दम लेगी, केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर जी कहते है स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य नहीं है और सरकारी अधिकारी इसे जरूरी बता रहे है, ये विरोधाभास क्यों?
जिला अध्यक्ष ने एक वॉटसएप नंबर शिकायत के लिए जारी किया है जिसमें शिकायत मिलने पर कांग्रेसी उनके घर जाकर समस्या सुनेंगे और फार्म भरवाएंगे।
महेंद्र गंगोत्री जी ने कहा कि किसी भी योजना को लागू करने के लिए सरकार जनसुनवाई करती है लेकिन इस मामले में सरकार ने थोप दिया, लोगो के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है ऐसे लोगो को बिल कैसे मिलेगा, जनता स्मार्ट मीटर से परेशान हैं। 02 अगस्त से कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो से फार्म भरवाएंगे, जो भी परेशान होगा कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।पत्रकारवार्ता में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, शैलेश पांडे, विजय केसरवानी, विजय पांडे, आदि वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sat Aug 1 , 2026
प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन बिलासपुर । महान कथाकार प्रेमचंद ने भारतीय समाज के अंतःकरण को साहित्य से जोड़ दिया । वे सत्य के अन्वेषी थे । उनकी प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी । बिगाड़ के डर से ईमान की बात न करोगे? लिख कर प्रेमचंद ने साहित्य के ज़रिए […]