बिलासपुर अग्रवाल समाज ने भी आतंकी हमले की भर्त्सना करते हुए कैंडल मार्च निकाला

बिलासपुर।कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष सैलानियों के ऊपर हुए आतंकी हमले ने आज पूरे देश को दहला कर दिया है। पूरे देश में हर कोने से इस हमले की निंदा की जा रही है, और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।
बिलासपुर अग्रवाल समाज द्वारा भी शुक्रवार शाम 6:30 बजे आतंकवादी हमले के विरोध में मौन कैंडल मार्च निकाला गया। यह मौन यात्रा पुराना बस स्टैंड से शुरु होकर शहीद स्मारक cmd चौक तक पहुंची।

सैकड़ों की संख्या में अग्रवाल समाज के बंधु श्रद्धांजलि मौन यात्रा में शामिल होकर निर्दोष शहादत के प्रति कैंडल जला कर अपनी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकिस्तान मुर्दाबाद ,आतंकवाद मुर्दाबाद , निर्दोषों के प्रति श्रद्धांजलि,भारत माता की जय वंदे मातरम की तख्तियां लेकर
शहीद स्मारक चौक पहुंचकर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल रामू भैया ने समाज की ओर से मृत आत्माओं श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूरा देश स्तब्ध है आतंकवादियों की यह कायराना हरकत देश और समाज बर्दाश्त नहीं करेगा भारत की सरकार जो भी कड़े कदम आतंकवाद को मिटाने के लिए उठा रही है पूरा देश भारत सरकार के साथ है ,अग्रवाल समाज के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर मृतआत्मा को श्रद्धांजलि एवं परिवार के जनों को गहरा दुख सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की गई।
अग्रवाल समाज नहीं बल्कि पूरे देश हिंदू को अब एकजुट होने की जरुरत है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में सरकार का साथ देने की जरूरत थे। हिंदू देश में रहकर अगर हमारे लोगों को हिंदू होने की सजा दी जाए , तो हम सबके लिए बहुत ही शर्म की बात है।

अग्रवाल समाज द्वारा आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाते हुए सभी समाज के लोगों को हिंदू एकजुट हो आतंकवाद गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जाति और धर्म पूछ कर आतंकवादी जिस तरह मौत का तांडव रचा यह अमानवीय मृत है,
पहलगाम में उस वक्त हम या हमारा कोई रिश्तेदार भी हो सकता था और शायद होगा भी।
इस मौन यात्रा में बिलासपुर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ,सचिव विनोद मित्तल, अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष आलोक चौधरी ,सचिव कपिल टिबड़ेवाल, शिव अग्रवाल राजुल जाजोदिया ओम मोदी राजू अग्रवाल राजेश अग्रवाल नितिन बेरीवाल पवन अग्रवाल चक्कू गोयल आशीष अग्रवाल मनोज बेरीवाल मदन मोहन अग्रवाल राजकुमार केडिया सुरेश सिंघल जीपी मित्तल संतोष अग्रवालअमित अग्रवाल , पुलकित अग्रवाल सहित उनकी समस्त कार्यकारिणी उपस्थित थीं। समाज के कई गणमान्य लोगों जैसे शिव अग्रवाल, राजु केडिंया , ओम मोदी ,राजुल जाजोदिया, मनीष अग्रवाल , उमेश मुरारका अग्रवाल अमेश बुधिया नवीन जाजोदिया अंकुर अग्रवाल कपिल जाजोदिया अंशुमन जाजोदिया महिला समिति की अध्यक्षा रंजना अग्रवाल, सचिव वंदना जाजोदिया सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के सामाजिक बंधु एवं महिलाएं श्रद्धांजलि अर्पित करने शामिल हुए।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या दर्शन सेवा समिति" एवं नगर निगम द्वारा शहर के 21 स्थानों में प्याऊ सेवा का शुभारंभ रविवार से

Sat Apr 26 , 2025
  प्याऊ सेवा का भव्य शुभारंभ    विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी के मुख्य आथित्य में            नेहरू चौक से किया जाएगा बिलासपुर ।”अयोध्या दर्शन सेवा समिति” एवं “नगर निगम “ के तत्वावधान में, शहर के 21 विभिन्न स्थानों पर प्याऊ सेवा का शुभारंभ […]

You May Like

Breaking News