पंथी नृत्य के अमर साधक देवदास बंजारे को तोखन साहू ने किया नमन, अमरटापू में सुरता कार्यक्रम में हुए शामिल

बिलासपुर। पंथी नृत्य के महान साधक एवं छत्तीसगढ़ की लोक-सांस्कृतिक विरासत के गौरव स्व. देवदास बंजारे की स्मृति में अमरटापू में सुरता एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू शामिल हुए और स्व. देवदास बंजारे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने कहा कि स्व. देवदास बंजारे जी केवल पंथी नर्तक नहीं थे, बल्कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा, करुणा और भातृभाव के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने वाले महान लोक कलाकार थे। उन्होंने पंथी नृत्य को अपनी साधना बनाकर छत्तीसगढ़ की लोककला को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई।

उन्होंने कहा कि देवदास बंजारे जी का जीवन संघर्ष, साधना और दृढ़ संकल्प की प्रेरक मिसाल है। खेल के मैदान से पंथी नृत्य की दुनिया तक का उनका सफर असाधारण रहा। मांदर की थाप, झांझ की झंकार और पंथी नृत्य की विशिष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सतनाम पंथ के विचारों को व्यापक मंच प्रदान किया।

श्री साहू ने कहा कि स्व. देवदास बंजारे जी ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी पंथी नृत्य की गौरवपूर्ण प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। उनके योगदान को आज भी सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है। ‘देवदास बंजारे स्मृति राज्य अलंकरण पुरस्कार’ उनकी अमिट सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला और लोकसंस्कृति हमारी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार लोक कलाकारों, सांस्कृतिक परंपराओं और स्थानीय कला विधाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में भी सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा कला एवं सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे, ताकि प्रतिभावान कलाकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिल सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. देवदास बंजारे जी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंथी कला और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की अनुशंसा पर बिलासपुर जिले में 35 विकास कार्यों के लिए ₹2.92 करोड़ स्वीकृत

Wed Aug 26 , 2026
*शिक्षा, सड़क, सामुदायिक भवन, पुलिया एवं जनसुविधाओं के विकास को मिलेगी गति* बिलासपुर। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं सांसद, बिलासपुर श्री तोखन साहू की अनुशंसा पर बिलासपुर जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की वर्ष 2026-27 कार्ययोजना के अंतर्गत जिले में विभिन्न विकास एवं जनसुविधा संबंधी 35 कार्यों के […]

You May Like

Breaking News