
*शिक्षा, सड़क, सामुदायिक भवन, पुलिया एवं जनसुविधाओं के विकास को मिलेगी गति*
बिलासपुर। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं सांसद, बिलासपुर श्री तोखन साहू की अनुशंसा पर बिलासपुर जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की वर्ष 2026-27 कार्ययोजना के अंतर्गत जिले में विभिन्न विकास एवं जनसुविधा संबंधी 35 कार्यों के लिए कुल ₹292 लाख अर्थात ₹2.92 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों में शिक्षा संस्थानों के विकास, सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक एवं सांस्कृतिक भवन, पुलिया तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं के निर्माण कार्य शामिल हैं।
श्री तोखन साहू ने कहा कि क्षेत्र के गांवों और शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। स्वीकृत कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को बेहतर आवागमन, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
*बिल्हा विकासखंड में स्वीकृत कार्य*
ग्राम बरतोरी – शा. आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य – ₹10 लाख।
ग्राम मुरकुटा – शासकीय हाई स्कूल में अहाता निर्माण कार्य – ₹10 लाख।
मंगला क्षेत्र – नीम चौक के पास गुड़ी भवन निर्माण कार्य – ₹10 लाख।
मंगला क्षेत्र – महामाया परिसर के पास नीम चौक के सामने सांस्कृतिक भवन सह शेड निर्माण कार्य – ₹10 लाख।
ग्राम दगौरी – डॉ. नंदकिशोर के घर से नंदराम यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण – ₹6 लाख।
ग्राम देवकिरारी – मेन रोड से गोरेलाल के घर की ओर सीसी रोड निर्माण – ₹3 लाख।
ग्राम उतूर – छोटे डबरी में पचरी निर्माण कार्य – ₹3 लाख।
ग्राम धौरामुड़ा – रमेश्वर यादव के घर से हरीशचंद यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण – ₹12 लाख।
ग्राम धौरामुड़ा – सामुदायिक भवन में अहाता निर्माण कार्य – ₹8 लाख।
ग्राम मुरकुटा – वार्ड क्रमांक 01 एवं 02 में सीसी रोड निर्माण – ₹10 लाख।
ग्राम नगपुरा – आम रास्ते से मुक्तिधाम की ओर सीसी रोड निर्माण – ₹8 लाख।
*कोटा विकासखंड में स्वीकृत कार्य*
ग्राम मनपहरी – तुकाराम के घर से तालाब की ओर सीसी रोड निर्माण – ₹5 लाख।
लारीपारा, ग्राम पंचायत छेरकाबांधा – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15 लाख।
ग्राम सेमरा – ठाकुरदेव तालाब के पास पुलिया निर्माण – ₹5 लाख।
ग्राम नवापारा, ग्राम पंचायत बारीडीह – माता चौरा में सामुदायिक भवन निर्माण – ₹6 लाख।
ग्राम बरपाली – बीचपारा में सामुदायिक भवन निर्माण – ₹6 लाख।
*तखतपुर विकासखंड में स्वीकृत कार्य*
ग्राम साल्हेकापा – प्राथमिक शाला परिसर में अहाता निर्माण कार्य – ₹8 लाख।
ग्राम कोड़ापुरी – मेन रोड से विरेंद्र के घर तक सीसी रोड निर्माण – ₹10 लाख।
*मस्तूरी विकासखंड में स्वीकृत कार्य*
ग्राम किरारी – सुनहर के घर से मेन रोड की ओर सीसी रोड निर्माण – ₹10 लाख।
ग्राम पचपेड़ी – सेवकराम कुर्रे के घर से मुक्तिधाम की ओर सीसी रोड निर्माण – ₹10 लाख।
ग्राम कोकड़ी – मेन रोड शिव मंदिर से निस्तारी तालाब तक सीसी रोड निर्माण – ₹10 लाख।
ग्राम गुड़ी – पानी टंकी से नवापारा पहुंच मार्ग में सीसी रोड निर्माण – ₹7 लाख।
ग्राम मानिकचौरी – प्राथमिक शाला से बाजार तक सीसी रोड निर्माण – ₹5 लाख।
ग्राम रैला – खेमलाल के घर से मनोज पटेल के घर तक सीसी रोड निर्माण – ₹5 लाख।
ग्राम झलमला – बहरा नाला में पुलिया निर्माण – ₹10 लाख।
ग्राम विद्याडीह टां. – कमल के घर से पानी टंकी तक सीसी रोड निर्माण – ₹5 लाख।
ग्राम नवागांव मच. – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹10 लाख।
ग्राम किसान परसदा – सूर्यवंशी मोहल्ले में सामुदायिक भवन निर्माण – ₹5 लाख।
ग्राम भिलाई – सतनामी मोहल्ले में सामुदायिक भवन निर्माण – ₹5 लाख।
*बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में स्वीकृत कार्य*
बिलासपुर, जोन क्रमांक 07 – वार्ड क्रमांक 58 स्थित महर्षि कश्यप भवन के प्रथम तल में 6 कमरे एवं छोटा हॉल निर्माण – ₹20 लाख।
लालबहादुर शास्त्री स्कूल, बिलासपुर – अतिरिक्त शेड निर्माण – ₹10 लाख।
मंगला चौक के पास, बिलासपुर – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹10 लाख।
वार्ड क्रमांक 43, बुटापारा, बिलासपुर – मनका दाई के पास सामुदायिक भवन निर्माण – ₹15 लाख।
सिरगिट्टी, जोन क्रमांक 02, बिलासपुर – सामुदायिक भवन निर्माण – ₹5 लाख।
वार्ड क्रमांक 14, भुवन नगर, बिलासपुर – मेन रोड से देवीलाल साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण – ₹5 लाख।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनका निरंतर प्रयास है। उन्होंने संबंधित विभागों और कार्य एजेंसियों से स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा की, ताकि इन विकास कार्यों का लाभ शीघ्रता से क्षेत्रवासियों तक पहुंच सके।


