बिलासपुर। वार्ड नंबर 29 संजय नगर तार बाहर में पार्षद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की प्रचंड मतों के जीत ने यह सिद्ध किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के मूलभूत की सुविधाओं और उनके अधिकारों को उपलब्ध कराने में सफल नहीं हो पा रही है संजय नगर की जनता ने कांग्रेस को जिताकर गफ्फार भाई के प्रति अपना लगाव तथा भारतीय जनता पार्टी को आईना दिखाया कि वर्तमान समय में जनता के बीच उनकी क्या छवि है। विधायक अटल श्रीवास्तव ने उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तार बाहर की जनता का आभार प्रगट किया है।
संजय नगर वार्ड नंबर 29 के चयन समिति के सदस्य प्रचार समिति के सदस्य महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा के तार बहार की जनता ने स्व शेख गफ्फार के कार्यों पर अपनी मोहर लगाई वहीं वर्तमान नगर निगम के महापौर एवं उनके MIC के सदस्यों को आईना दिखाने का काम किया कि मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में नगर निगम के वर्तमान पदाधिकारी पूरी तरह से असफल रहे हैं प्रमोद नायक ने प्रदेश में जीत के लिए कांग्रेस जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा इन परिणामों से उजागर हुआ: संजय नगर सहित पूरे प्रदेश में नगरी निकाय और पंचायत चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा उजागर किया ।
नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यों के विरोध में आया है सुशासन तिहार के बीच में हुए इन चुनाव परिणामों ने यह भी सिद्ध कर दिया तो शासन तिहार केवल ड्रामेबाजी चल रही है अधिकारी और मंत्री एक दूसरे को बुके भेंट कर अपनी-अपने पीठ थपथपा रहे हैं । जनता ने इन परिणामों से सरकार की घोषणाओं और योजनाओं की पोल खोल दिए परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बिलासपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 29 संजय नगर से कांग्रेस की जीत पर वहां के मतदाताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस संगठन का आभार प्रकट किया है ।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Fri Jun 5 , 2026
बिलासपुर को दी 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात बिलासपुर।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने सुशासन तिहार के अंतर्गत हेमूनगर स्थित इशिका गार्डन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ […]