ड्रोन कैमरा से  निगरानी में चांटीडीह से साढ़े तीन लाख रु कीमती 6744 किलो गांजा जब्त,5 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार,धारदार चाकू भी बरामद 

   सरकंडा पुलिस ने नशे के सौदागरों की घेराबंदी, मिली बड़ी सफलता

👥**गिरफ्तार आरोपी**

 

 1. कुश यादव उर्फ पप्पू यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी: चिंगराजपारा कुंदरू बाड़ी, सरकंडा।

 2. दीपक साहू (उम्र 18.6 वर्ष), निवासी: चिंगराजपारा विश्वकर्मा चौक, सरकंडा और 05 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)

बिलासपुर। थाना सरकंडा को कुछ दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोई नाबालिक बच्चों के माध्यम से चांटीडीह क्षेत्र में गांजा बिक्री कर रहे है, जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर *श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह* के निर्देश एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर)  पंकज पटेल, एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन  निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर ड्रोन कैमरा  के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही थी। ड्रोन कैमरा से जगह को चिन्‍हांकित किया गया । इसी दौरान  एक जून, 2026 की सुबह सरकंडा पुलिस को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली कि कुंदरू बाड़ी चिंगराजपारा के पास कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा बेचने और उसे खपाने की नीयत से इकट्ठा हुए हैं। समय की कमी और आरोपियों के फरार होने की आशंका को देखते हुए, सरकण्डा पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके के लिए रवाना हुई। बिलासपुर पुलिस के नशामुक्त अभियान’ को सफल बनाने हेतु सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी करके चिंगराजपारा के कुंदरू बाड़ी इलाके से 7 शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में 5 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं, जिन्हें चंद रुपयों का लालच देकर इस दलदल में धकेला गया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.744 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एक *धारदार चाकू* बरामद किया है, जप्तशुदा गांजा की बाजार में कीमत लगभग 335,000 रुपये** आंकी गई है। प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू भी जप्त किया है।

💪**पुलिस की सख्त चेतावनी**

मामला गैर-जमानती होने के कारण एवं एक धारदार चाकू बरामद होने से पुलिस ने सभी आरोपियों और नाबालिगों को नियमतः गिरफ्तार कर *एनडीपीएस एक्ट के साथ आर्म्स एक्ट * के तहत कार्रवाई की गई एवं आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं कि यह नशा बिलासपुर में कहां से लाया जा रहा था और इसके पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है।

*बिलासपुर पुलिस की आम जनता से अपील :

 *”नशे* के इस कारोबार को जड़ से मिटाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध नशे की बिक्री होती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।”

 इन्होंने की कार्रवाई: निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि विदेशी राम साहू, आरक्षक विवेक राय (1140), मिथलेश सोनी (562), संजीव जांगडे (1023), रवि चौधरी (1120), रवि शर्मा (1130) एवं हमराह स्टाफ, थाना सरकंडा, बिलासपुर।**प्रेस विज्ञप्ति थाना सरकण्डा**

>अपराध क्रमांक:** 818/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) 25 आर्म्स एकट

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संजय नगर वार्ड में 69 फीसदी वोट पड़े,फिर से कांग्रेस या भाजपा के जीत का फार्मूला होगा हिट?

Tue Jun 2 , 2026
   कांग्रेस का गढ़ है यह वार्ड,भाजपा यहां से कभी नहीं जीती लेकिन जीत दर्ज करने पूरी ताकत झोक दी बिलासपुर.। शहर के जिस वार्ड से पार्षद चुनाव में भाजपा कभी नहीं जीत पाई उस वार्ड में उपचुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले गए । कांग्रेस को जहां अपने […]

You May Like

Breaking News