जवाफूल चावल वाला रायगढ़ जिला अब अफीम के नाम से बदनाम  हो गया!

रायगढ़ ।  धान के कटोरे छत्तीसगढ़ की कहानी बहुत ही साफ सुथरी थी और किसान अपनी मेहनत और पसीने की कृषि का उत्पादन कर फसल से जो भी काम लेते थे उससे खुश होकर अपने परिवार के साथ जिंदगी का गुजारा कर लेते थे पर पिछले सालों से छत्तीसगढ़ में नशे के सौदागरों ने अफीम की खेती कर इसे बदनाम कर दिया और जिस रायगढ़ जिले के तमनार और लेलुंगा का जवाफूल चावल प्रसिद्ध था उस क्षेत्र को अफीम अवैध खेती के नाम से बदनाम कर दिया ।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने रायगढ़ जिले में अवैध अफीम खेती को लेकर राज्य की विष्णु देव साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में संगठित गिरोह सत्ता के संरक्षण में अफीम की खेती करा रहे हैं और रायगढ़ जिले का प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। महज ही कुछ दिनों पहले जिले के तमनार ब्लॉक के आमघाट में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद अब लैलूंगा ब्लॉक के नवीन घटगांव और मुड़ागांव में भी इस अवैध खेती का खुलासा हुआ है। जिले में नशे के सौदागरों के बड़े संगठित गिरोह की उपस्थिति का प्रमाण है, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से सवाल यह है कि जब दूरस्थ वन क्षेत्रों में खुलेआम अफीम की खेती हो रही थी तब कृषि विभाग के अधिकारी, राजस्व विभाग के पटवारी-आरआई, तहसीलदार और पुलिस विभाग के अधिकारी क्या कर रहे थे? केलो परियोजना की सरकारी जमीन पर और जिला प्रशासन की गिरदावरी सिर्फ कागजों में ही की जा रही थी? पिछले दो वर्षों से यह अफीम की खेती और नशे का अवैध कारोबार खुले आम चलता रहा और जब ग्रामीणों की जागरूकता से पकड़ाया तो रायगढ़ में जिला प्रशासन को कार्यवाही तो निर्धारित करनी थी कि दुर्ग और बलरामपुर में किस किस पर कौन से कार्यवाही कांग्रेस के द्वारा आवाज उठाने पर गंभीर कार्रवाई करनी पड़ी पर रायगढ़ जिले में प्रशासन ने कि अभी तक शासकीय जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जो कि अपने आप में गंभीर संदेह पैदा करता है।

जिलाध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर दोषी अधिकारियों और अफीम माफिया को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी छत्तीसगढ़ को नशे का अड्डा बनाने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और जिम्मेदारों को बेनकाब करेगी।

इस मामले में कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, उपाध्यक्ष मुकुंद मुरारी पटनायक प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल महामंत्री ठंडा राम बेहरा सुश्री गुलापी सिदार, जिला महामंत्री , देवेंद्र शर्मा, बबलू साहू, वासुदेव साहू, रामकुमार भगत, देवा साहू, नरेश ठाकुर, श्रीमती संपत्ति सिदार, सीताराम चौहान, रामू दास महंत, लैलूंगा अध्यक्ष वीरेंद्र शाह जिला कांग्रेस के कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष नेगी के साथ मिल कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर में बिना नक्शा पास मकानों के नियमितीकरण की योजना अटकी, 4500 से अधिक फाइलें पेंडिंग—जवाब के लिए भटक रही जनता

Tue Mar 24 , 2026
  बिलासपुर -:- शहर में बिना नक्शा पास मकानों के नियमितीकरण के लिए शुरू की गई प्रदेश सरकार की योजना अब ठहराव की स्थिति में पहुंच गई है। करीब तीन साल पहले लागू इस योजना के तहत शहर के हजारों लोगों ने इंजीनियरों के माध्यम से 15 से 20 हजार […]

You May Like

Breaking News