जिला कांग्रेस (बिलासपुर) ने निकाला कांग्रेस भवन से अंबेडकर चौक तक विजय मार्च

बिलासपुर । देशव्यापी आंदोलन की निरंतरता तथा नई दिल्ली में हुए अभूतपूर्व घटनाओं के संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवम छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  दीपक बैज  के निर्देशानुसार,बिलासपुर, जिला शहर अध्यक्ष  सिद्धांशु मिश्रा , एवम बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष  महेंद्र गंगोत्री ,ने विजय रैली के माध्यम से कांग्रेस और  राहुल गांधी जी को विजय अभियान की बधाई दी।

कांग्रेस जन  बड़ी संख्या में तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और विजय मार्च/ पदयात्रा करते हुए पोस्ट ऑफिस चौक, बृहस्पति बाजार, जेल रोड, होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंचे।

शहर अध्यक्ष  सिद्धांशु मिश्रा  ने कहा कि आज के युवा आइकन, देश के नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी  ने पेपर लीक मामले में जो अभियान छेड़ा उसने बीजेपी सरकार को बैंकफूट पर ला दिया, राहुल जी शुरू से ही छात्रों के मामले में अड़े रहे और भाजपा सरकार को आखिरकार आज झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री का स्थिफा लेना पड़ा, छात्रो के पेपर लीक मामले कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई है, ईमानदारी की लड़ाई में सरकार को झुकना पड़ा धर्मेंद्र प्रधान जो देश के शिक्षा मंत्री है उनको इस्तीफा देना पड़ा है।

बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष  महेंद्र गंगोत्री  ने कहा आज पूरी दुनिया और देश देख रहा राहुल गांधी जी ने जो लड़ाई लड़ी उसका परिणाम सामने है।

राहुल गांधी जी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीड किसान और उनकी कृषि के खिलाफ बीजेपी सरकार द्वारा लाए गए काले कानून के खिलाफ भी लंबी लड़ाई लड़ी, कांग्रेस हमेशा से जनता के साथ रही है और हमेशा रहेगी,

 

जिला अध्यक्ष ( द्व्य) ने कहा की पीएम हाउस के घेराव का दम केवल राहुल गांधी जी में था और जिन छात्रों का दुखद निधन हुआ उन छात्रों के लिए पीएम आवास के घेराव कर राहुल जी ने देश के सामने एक मिसाल प्रस्तुत की।

 

ये बेहद शर्मनाक है कि बीजेपी सरकार ने इतने विलंब से शिक्षा मंत्री को हटाया, कांग्रेस पार्टी, सभी कार्यकर्ता और छात्रों की गूंज कार्यक्रम ने आखिरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर किया है।

 

यह भारत के छात्रों की ऐतिहासिक जीत है और जिन 22 छात्रों का दुखद निधन हुआ उनको सच्ची श्रद्धांजलि है आने वाले समय में सरकार को यह भली बाती ज्ञात रहेगा कि देश का विपक्ष कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी और देश के छात्र झुकने वाले नहीं है और सरकार की गलत नीतियों का सड़क से संसद तक पुरजोर विरोध किया जाएगा।

कार्यक्रम में सिद्धांशु मिश्रा , महेंद्र गंगोत्री, अटल श्रीवास्तव, रश्मि सिंह ठाकुर, शैलेश पांडे , विजय पांडे, जितेंद्र पांडे, राजेंद्र साहू, राजेश पांडे, प्रमोद नायक , नरेंद्र बॉलर, रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, स्वप्निल शुक्ला, आशीष गोयल, शेख नसरुद्दीन, राकेश शर्मा, राम बघेल, शिल्पी तिवारी, समीर अहमद, निलेश गोप, सीमा घृतेश , शेख दुलारे, बद्री यादव, सीमा पांडे , स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, प्रीती पाटनवार, रातीश श्रीवास्तव, अनस खोखर, दीपांशु श्रीवास्तव, राजीव रतन सिंह, राजू सूर्यवंशी, फरीद खान, शहजादी कुरैशी, शंकर कश्यप, प्रियंका यादव, हरमेंद्र शुक्ला, प्रवेश पटवा, सुभाष ठाकुर, गजेंद्र श्रीवास्तव, राहुल वाधवानी सुबोध केसरी,अभिनव तिवारी, शीतल दास मानिकपुरी, आदित्य दीक्षित, ब्रह्मदेव सिंह,परदेसी राज, आशीष कौशिक, शेरू असलम, मोहम्मद अयूब, राकेश केसरी, मीनू सूर्यवंशी, संजीव पाल, नरेंद्र टंडन, विमल अग्रवाल, अनिल यादव, अमित यादव, भास्कर यादव, मोहम्मद शाहनवाज, शैलेंद्र जायसवाल, अजरा खान, जसबीर गुंबर, तरु तिवारी, पवन साहू, शिवा मिश्रा, अर्जुन सिंह ,धर्मेश शर्मा, जहूर अली, अर्पित केसरवानी, सज्जू खान, वसीम बक्श,चंदन सिंह, हैरी डेनियल, वीरेंद्र सारथी, सुकृति खुटे, कप्तान खान, आदर्श पवार, अमित श्रीवास, अजय यादव, जयपाल निर्मलकर, विक्की यादव, निखिल शर्मा, संतोष प्रजापति, दौलत साहू, सविता महिलांगे, संगीता सिंह, संतुला पाटले, सुनीता सोनवानी, पूजा प्रधान, गोलू शर्मा, समीर खान, दीपक बघेल, उमेश केवर्थ, भागवत आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राशन दुकानों की बहाली आखिर क्यों : 1,877 फर्जी नाम और राशन घोटाले के आरोपों के बाद दोबारा संचालन की अनुमति आखिर किसके आदेश पर? 

Sun Jul 26 , 2026
नियमों की अनदेखी का आरोप, आरआरसी कार्रवाई अधूरी होने के बावजूद दुकानें बहाल होने पर उठे सवाल; खाद्य विभाग की भूमिका भी जांच के घेरे में बिलासपुर। जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन और बहाली को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। जय गणेश […]

You May Like

Breaking News