
बिलासपुर-। केन्द्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को यहाँ कहा कि वर्ष 2029 का चुनाव मोदी ही जीतेंगे। राहुल गाँधी नेता प्रतिपक्ष के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें पीएम बनने अभी हुए इंतजार करना पड़ेगा वे विपक्ष के नेता होने के नाते सरकार के खिलाफ जरूर कहें लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ झूठे आरोप लगाना बंद करें।
बिलासपुर प्रेस क्लब आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री ने दो टूक कहा कि जातिगत भेदभाव समाप्त हो, सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ में RPI के विस्तार का ऐलान किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन के प्रश्न पार कहा कि उनकी पार्टी RPI एनडीए का हिस्सा हैं यदि सीट मिली तो चुनाव साथ लड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो 8-10 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेंगे।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण राम दस अठावले ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकास कार्यों, आरक्षण, जातीय जनगणना, सामाजिक समानता, महिला आरक्षण, निजी क्षेत्र में आरक्षण, बेरोजगारी, छत्तीसगढ़ में अपनी पार्टी के विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति सहित विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम की शुरुआत में बिलासपुर प्रेस क्लब परिवार की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रेस क्लब की ओर से कहा गया कि अठावले का बिलासपुर आगमन स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय है और पत्रकारों के बीच उनके विचार सुनने का अवसर महत्वपूर्ण है।अठावले ने पत्रकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वयं भी कभी पत्रकार बनना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाने का काम करते हैं और अपनी कलम के माध्यम से लगातार संघर्ष करते हैं
मोदी सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनातेहुए aअठावले ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में विकास की गति तेज हुई है। विशेष रूप से सड़क और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी के नेतृत्व में देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण होती है। बेहतर सड़क और परिवहन व्यवस्था से व्यापार, उद्योग और आम लोगों की आवाजाही को मजबूती मिलती है। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मंत्रालय अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, डीएनटी, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर, अनाथ बच्चों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित विभिन्न वर्गों के लिए काम किया जा रहा हैं।
आरक्षण के मुद्दे पर अठावले ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन आरक्षण का अनावश्यक विरोध उचित नहीं है। उन्होंने संविधान में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए किए गए प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐतिहासिक रूप से वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई।
उन्होंने ओबीसी आरक्षण का भी उल्लेख किया और कहा कि सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज में भी सभी लोग आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं। ऐसे गरीब परिवारों के बच्चों को भी अवसर मिलना चाहिए।उन्होंने कहा आरक्षण खत्म करना है तो पहले जातिवाद खत्म करना होगा।

