
राष्ट्रपति ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया
बिलासपुर/
बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव का आज ऐतिहासिक मुरिया दरबार से समापन होता है।75दिन तक चलने वाला यह विश्व प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव का समापन सिरहसार भवन जगदलपुर में समापन के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं।उन्होंने अपने संबोधन में जनजातीय एकता को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बस्तर अपने समृद्ध संस्कृति को संभाल के रखे। इसी कड़ी में पनिका पनका जाति समुदाय जो कि मूलतः द्रविड़ मूल आदिवासी अनुसूचित जनजाति की है, इसे 8 dismbr.1971से मध्य प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय बंधन लगाकर अनुसूचित जनजाति के लाभ से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में वंचित दिया है। पनिका पनका जाति राष्ट्रीय महासमिति की ओर से जगदलपुर की साहसी महिला ने सिक्योरिटी फोर्स से रोते हुए अनुमति ले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष खड़ी होकर पनिका समाज की ओर से गुहार लगाकर पुनः बहाली हेतु 5पृष्ठीय आवेदन साथ में15नवंबर 1960 मध्यप्रदेश की अधिसूचना के 39नम्बर पर पनिका अनुसूचित जनजाति तथा 08दिसंबर .1971 की अधिसूचना जिसमें प्रतिबंध लगा दिया गया है,संलग्न सूची सौपी 3मिनट तक अपने समाज की गरीबी,भुखमरी,तथा असहाय होने की दासता सुनाई। राष्ट्रपति ने त्वरित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है। ,समाज आशान्वित है,अपने पुराने अधिकार की प्राप्ति के लिए।आवेदन जगदलपुर की वंदना दास ने दिया।साथ में मुरिया दरबार में वंदना दास,मालती दास,कमला दास,लक्ष्मी दास,सरस्वती दास को भीतर जाने का पास मिला था। आवेदन देने के समय छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्य मंत्री तथा, सांसद महेश कश्यप,जगदलपुर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ थे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Fri Oct 23 , 2026
बिलासपुर.। वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन राजधानी के बाद राज्यों में फ़ैल चुका है। कांग्रेस ने इसके लिए जिला मुख्यालयों में प्रभारियों की नियुक्ति की है जो आंदोलन की रुपरेखा बना रहे है..एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली से पहले कांग्रेस ने बिलासपुर में […]