बिलासपुर.। वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन राजधानी के बाद राज्यों में फ़ैल चुका है। कांग्रेस ने इसके लिए जिला मुख्यालयों में प्रभारियों की नियुक्ति की है जो आंदोलन की रुपरेखा बना रहे है..एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली से पहले कांग्रेस ने बिलासपुर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दिया हैं। वोट बचाओ अभियान को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और संगठन की भूमिका पर चर्चा हुई। उन्होंने इस बारे में पत्रकारो से भी चर्चा की.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिलासपुर प्रभारी नवकिशोर पटनायक का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी। मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। बैठक में आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने के साथ ही एन डी ए गठबंधन की दिल्ली में एक नवंबर को आयोजित आंदोलन में छग से भी बड़ी संख्या में शामिल होने आग्रह किया जा रहा है।
बिलासपुर के बाद नवकिशोर पटनायक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा जाएंगे। इन जिलों में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें होंगी। ऐसे में अगले कुछ दिन कांग्रेस के स्थानीय संगठन के लिए अहम रहेंगे। एक ओर दिल्ली की रैली में भागीदारी की तैयारी है, तो दूसरी ओर वोट बचाओ अभियान को लेकर स्थानीय स्तर पर आगे की गतिविधियां तय की जानी हैं।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान को प्रभावी बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के लिए बड़े स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में अभियान के बिलासपुर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की समीक्षा की और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।
कांग्रेस की आगामी राजनीतिक गतिविधियों में 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की राष्ट्रीय रैली भी शामिल है। इस रैली में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है। पार्टी का कहना है कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर लगातार तैयारियां की जा रही हैं और ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी 01 नवंबर को दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
श्री त्रिवदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बिलासपुर का प्रभार संभालने वाले नवकिशोर पटनायक 27 अक्टूबर को शहर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे जिला कांग्रेस कमिटी, ब्लॉक एवम मंडल अध्यक्ष गण, वरिष्ठ नेता एवम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे साथ ही मीडिया साथियों से भी चर्चा करेंगे। जिसके बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और कोरबा जा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने और अभियान को गति देने पर चर्चा करेंगे।


