बिलासपुर भाजपा की राजनीति के मजबूत स्तंभ अमर अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, भाजयुमो नेता रौशन ने दी बधाई

 

00 भाजपा कोर कमेटी में बढ़ा बिलासपुर का मान*

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में संगठन, सुशासन और विकास की पहचान बन चुके बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा संगठन में उनकी नई भूमिका को न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रौशन सिंह, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव ने अमर अग्रवाल के निवास कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भाजयुमो नेता रौशन सिंह अमर अग्रवाल के खास समर्थक जाने जाते हैं। जमीनी कार्यकर्ता के रूप में रौशन की पहचान है, रौशन सिंह ने कहा कि अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने संगठन और शासन दोनों स्तरों पर अपनी कार्यक्षमता की अलग पहचान बनाई है। अमर अग्रवाल लंबे समय से भाजपा की राजनीति के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने जनता का विश्वास अर्जित किया। डा. रमन सिंह सरकार में स्वास्थ्य, वित्त, वाणिज्यिक कर तथा नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने कई जनहितकारी योजनाओं को गति दी। उनकी मजबूत जनस्वीकृति, संगठनात्मक क्षमता और विकासोन्मुखी सोच ने उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के भरोसेमंद नेताओं में शामिल किया है। जनसंपर्क और जनसेवा को राजनीति का आधार मानने वाले अमर अग्रवाल ‘बस्ती चलो अभियान’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी में उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती तथा प्रदेश में पार्टी की रणनीतिक भूमिका को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी बलराम यादव   गिरफ्तार,  आरोपी द्वारा मृतक को घर जमीन खाली करो कहकर, अश्लील गाली गलौच मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देकर प्रताडित करने से मृतक ने पी लिया था जहर 

Sun May 31 , 2026
       बिलासपुर।  प्रार्थिया परमेश्वरी पटेल पति कनक पटेल उम्र 45 साल निवासी ग्राम फरहदा बजरंग चौक थाना सीपत   ने  29.मई को रिपोर्ट दर्ज करायी कि, ग्राम फरहदा के बजरंग चौक में शासकीय जमीन में प्रार्थिया लोगों का घर है जिसमें प्रार्थिया लोग कई वर्षों से काबिज होकर रह […]

You May Like

Breaking News