आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी बलराम यादव   गिरफ्तार,  आरोपी द्वारा मृतक को घर जमीन खाली करो कहकर, अश्लील गाली गलौच मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देकर प्रताडित करने से मृतक ने पी लिया था जहर 

       बिलासपुर।  प्रार्थिया परमेश्वरी पटेल पति कनक पटेल उम्र 45 साल निवासी ग्राम फरहदा बजरंग चौक थाना सीपत   ने  29.मई को रिपोर्ट दर्ज करायी कि, ग्राम फरहदा के बजरंग चौक में शासकीय जमीन में प्रार्थिया लोगों का घर है जिसमें प्रार्थिया लोग कई वर्षों से काबिज होकर रह रहे है। प्रार्थिया के पड़ोस में रहने वाला बलराम यादव के द्वारा प्रार्थिया के घर एक बुजुर्ग महिला रामकली यादव को लाकर कहने लगा कि तुम लोग जिस जमीन में घर बनाये हो वह रामकली का है यह जमीन और घर को तुम लोग छोड़कर यहां से चले जाओं कहकर घर में घुसकर अश्लील गली गलौच कर मारपीट करने एवं जाने से मारने की धमकी देने से प्रार्थिया के पति कनक पटेल क्षुब्ध होकर कीटनाशक दवा खा लिया था जिसका ईलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है।

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया रविवार  को कनक पटेल की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई , जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम तैयार किया गया मृतक कनक पटेल की मृत्यु आरोपी बलराम यादव के द्वारा प्रार्थिया के जमीन एवं घर को खाली करने की बात को लेकर आये दिन अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देकर मानसिक एवं शारीरिक प्रताडित करने से क्षुब्ध होकर प्रार्थिया के पति कनक पटेल कीटनाशक जहर सेवन करने से ईलाज के दौरान मृत्यु होने से प्रकरण में धारा 108 बीएनएस आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा जोडी गई।

आरोपी जो घटना के बाद फरार हो गया था को थाना सीपत और एसीसीयू की टीम द्वारा गनियारी से गिरफ्तार किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नायब तहसीलदार तुषार मानिक प्रकरण में गिरफ्तारी नहीं होने पर 01 जून से प्रदेशव्यापी कलमबंद, कामबंद एवं सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार

Sun May 31 , 2026
उप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट, जिला सरगुजा में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री तुषार मानिक के साथ शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान घटित मारपीट, अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा की गंभीर घटना के संबंध में आज दिनांक तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर छत्तीसगढ़ […]

You May Like

Breaking News