महिला आरक्षण के नाम पर मोदी ,शाह अपनी राजनीति बचाने और सत्ता में बने रहने का कूट रचित प्रयास कर रहे है, जिसे देश की महिलाओं ने अच्छी तरह समझ लिया है :देवेंद्र यादव

भिलाई। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि “महिला आरक्षण के नाम पर अपनी राजनीति बचाने और सत्ता में बने रहने का कूट रचित प्रयास किया जा रहा है, जिसे देश की महिलाओं ने समझ लिया है। अब इसी प्रयास के तहत छत्तीसगढ़ की बहनों को भी गुमराह करने की कोशिश हो रही है।”

विधायक यादव ने कहा कि भाजपा यह प्रचारित कर रही है कि कांग्रेस महिला आरक्षण का विरोध कर रही है, जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में महिला आरक्षण लागू किया जाए और पूरे देश में वर्तमान व्यवस्था के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू हो।

उन्होंने आरोप लगाया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को महिलाओं से कोई सरोकार नहीं है, बल्कि वे महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।” यादव ने कहा कि मातृशक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और उसे गुमराह करने का प्रयास सफल नहीं होगा।

विधायक ने भाजपा की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा कि “आरएसएस के इतिहास में महिलाओं को स्थान नहीं मिला, ऐसे में भाजपा का महिला आरक्षण पर रुख सवालों के घेरे में है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा आगामी चुनावों को देखते हुए परिसीमन के माध्यम से सीटों के बंटवारे और सीमांकन को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। यादव ने कहा कि “यह प्रयास उनके डर को दर्शाता है कि आने वाले समय में वे छत्तीसगढ़ और देश में सरकार नहीं बना पाएंगे।”

अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और महिला आरक्षण लागू करने की इच्छाशक्ति रखती है। “आने वाले समय में कांग्रेस सत्ता में आएगी और महिला आरक्षण को लागू करके दिखाएगी।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने युवा प्रतिभाओं को बताया ‘न्यू इंडिया’ की ताकत,मुंगेली टॉपर अंशुल शर्मा का सम्मान

Thu Apr 30 , 2026
बिलासपुर। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसम्पर्क कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री श्री साहू ने ग्राम बरदुली, जरहागांव (जिला मुंगेली) में आयोजित भक्त माता कर्मा राजिम […]

You May Like

Breaking News