
बिलासपुर से दिल्ली की उड़ान अब सप्ताह में पांच की जगह केवल तीन दिन-प्रयागराज और जबलपुर के लिए भी उड़ाने कम
शुक्र शनि और रविवार को एयरपोर्ट पर कोई उड़ान नहीं
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से तुरंत दखल देने की मांग
बिलासपुर 5 अक्टूबर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार की कंपनी एलाइंस एयर के द्वारा जारी किए गए विंटर शेड्यूल में बिलासपुर की उड़ाने कम करने और उपेक्षा करने की कड़े शब्दों में निदा की है। समिति ने बिलासपुर से केंद्र सरकार में मंत्री तोखन साहू से अपील की है कि वह तुरंत हस्तक्षेप कर सप्ताह के सातों दिन बिलासपुर से पूर्व की तरह उड़ान संचालित कराए।
हवाई सुविधा जल संघर्ष समिति ने विंटर शेड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि अब बिलासपुर से दिल्ली के बीच केवल सप्ताह में तीन उड़ान ही उपलब्ध रहेगी जिसमें से एक दिन वह प्रयागराज होकर जाएगी। इसके अलावा बिलासपुर से जबलपुर और प्रयागराज के लिए भी उड़ानों की संख्या में पहले से कभी कर दी गई है। विंटर शेड्यूल को इतनी अजीब तरीके से बनाया गया है कि विमान दिल्ली से बिलासपुर आने के बाद पहले जबलपुर जाएगा और उसके बाद जगदलपुर जाएगा। और लौटते हुए वहां से जगदलपुर से सीधा जबलपुर होते हुए दिल्ली चला जाएगा। समिति रे सवाल उठाया के जबलपुर से जगदलपुर के बीच आखिर कौन यात्री यात्रा करने वाले हैं जिनके लिए यह सीधी उड़ान की सुविधा दी जा रही है। जबलपुर के मुकाबले बिलासपुर से जगदलपुर के बीच उड़ान में यात्री अधिक मिलने की संभावना हमेशा ज्यादा है। जगदलपुर से दिल्ली का संबंध भी वाया बिलासपुर ही होना उचित है ना कि वाया जबलपुर होना।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासपुर के सांसद और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री श्री तोखन साहू से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही तोखन साहू केंद्रीय मंत्री राम बहुत नायडू से मिले थे और उनसे बिलासपुर में हवाई सुविधा विस्तार के बारे में चर्चा करने का बयान सामने आया था। समिति दे सवाल उठाते हुए कहा कि एक माह के अंदर ही केंद्र सरकार की कंपनी के द्वारा उड़ानों की संख्या को इस तरह कम करना साफ-साफ बताता है कि छत्तीसगढ़ और बिलासपुर के साथ अध्याय हो रहा है। अत इस कारण श्री तोखन साहू को इस मामले पर तुरंत संजयानी लेकर केंद्र सरकार के नागरिक उद्योग मंत्री और अलायंस एयर के सीईओ से बात करनी चाहिए।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री रवि बनर्जी डॉक्टर प्रदीप कुमार राही नारद श्रीवास रवि तिवारी प्रेमदास मानिकपुरी सतीश यादव राम शंकर शुक्ला महेंद्र श्रीवास शिरीष कश्यप भुट्टो राज आशुतोष शर्मा शेख अल्फाज अनिल गुलहरे केशव गोरख दीपक कश्यप देवेंद्र सिंह ठाकुर मजहर खान राशिद बक्श चित्रकांत श्रीवास मोहन जायसवाल अशोक भंडारी समीर अहमद बबला महेश दुबे अमर बजाज मनोज तिवारी प्रतीक तिवारी चंद्र प्रकाश जायसवाल ओपी यादव अखिल अली शाहबाज अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Sun Oct 5 , 2025
बिलासपुर। छठ महापर्व मनाने हेतु माता अरपा के तट छठ घाट पर सामुदायिक भवन में आज पाटली पुत्र सांस्कृतिक विकास मंच बिलासपुर भोजपुरी समाज बिलासपुर सहजानंद सरस्वती, भूमिहार, ब्राह्मण समाज बिलासपुर की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई पूजा को लेकर छठ पूजा समिति गठन हेतु यह प्रस्ताव पास हुआ इस वर्ष […]