
*राज्य में मंत्रालय की फ्लैगशिप शहरी विकास योजनाओं की करेंगे उच्च-स्तरीय समीक्षा*
*कोहिमा और त्सेमिन्यु में विकास परियोजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का लेंगे जायजा; माननीय राज्यपाल से करेंगे शिष्टाचार भेंट*
बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 22 से 23 नवंबर, 2026 तक नागालैंड के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। पूर्वोत्तर क्षेत्र में शहरी बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रवास के दौरान श्री साहू उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
*दौरे का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है*
प्रथम दिवस: 22 नवंबर, 2026 (रविवार)
राज्य मंत्री पूर्वाह्न 11:15 बजे नई दिल्ली हवाई अड्डे (टर्मिनल-2) से विमान द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 02:15 बजे दीमापुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से अपराह्न 03:00 बजे कोहिमा पहुंचेंगे।
* कोहिमा स्थित राज्य अतिथि गृह (State Guest House) में अपराह्न 04:00 से 05:00 बजे तक श्री साहू राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में नागालैंड में संचालित आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) की विभिन्न प्रमुख योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यों और अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी।
* समीक्षा बैठक के उपरांत सायं 05:00 से 07:00 बजे तक मंत्री ज़ी कोहिमा शहर में मंत्रालय की योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
* सायं 07:30 बजे वे नागालैंड स्थित लोक भवन पहुंचेंगे, जहां रात्रि 08:15 से 09:15 बजे तक राज्यपाल से उनकी शिष्टाचार भेंट एवं रात्रि भोज का कार्यक्रम निर्धारित है।
*द्वितीय दिवस: 23 नवंबर, 2026 (सोमवार)*
* प्रवास के दूसरे दिन श्री साहू प्रातः 06:50 बजे कोहिमा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रातः 07:30 बजे त्सेमिन्यु (Tseminyu) जिले पहुंचेंगे।
* त्सेमिन्यु स्थित सर्किट हाउस में प्रातः 09:00 से 10:00 बजे तक माननीय मंत्री जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में केंद्रीय शहरी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
* इसके पश्चात प्रातः 10:00 से मध्याह्न 12:30 बजे तक वे त्सेमिन्यु जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का आकलन करेंगे।
* स्थलीय निरीक्षण के उपरांत श्री साहू मध्याह्न 12:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा दीमापुर के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 02:20 बजे दीमापुर हवाई अड्डे से विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सायं 05:35 बजे नई दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री का यह दौरा नागालैंड में आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

